UP News: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से भाजपा सांसद और लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाए गए उपेंद्र रावत का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसके बाद उनके निजी सचिव दिनेश रावत ने एफआईआर दर्ज करा दी है। उन्होंने इसे सांसद की राजनीतिक छवि खराब किए जाने की साजिश बताया है। वहीं, अब भाजपा सांसद का इस पर बयान आया है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि, जब तक मैं निर्दोष साबित नहीं होता सार्वजनिक जीवन में कोई चुनाव नहीं लड़ूंगा।
पढ़ें :- UP MLC Election Result : पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बीजेपी की हार, सपा ने जीती शिक्षक एमएलसी सीट
भाजपा सांसद उपेंद्र रावत ने एक्स पर लिखा कि, ”मेरा एक एडिटेड वीडियो वायरल किया जा रहा है जो DeepFake AI तकनीक द्वारा जेनरेटेड है, जिसकी FIR मैंने दर्ज करा दी है। इसके संदर्भ में मैंने मा॰ राष्ट्रीय अध्यक्ष जी से निवेदन किया है कि इसकी जांच करवायी जाये। जबतक मैं निर्दोष साबित नहीं होता सार्वजनिक जीवन में कोई चुनाव नहीं लड़ूंगा।”
मेरा एक एडिटेड वीडियो वायरल किया जा रहा है जो DeepFake AI तकनीक द्वारा जेनरेटेड है, जिसकी FIR मैंने दर्ज करा दी है,इसके संदर्भ में मैंने मा॰ राष्ट्रीय अध्यक्ष जी से निवेदन किया है कि इसकी जाँच करवायी जाये। जबतक मैं निर्दोष साबित नहीं होता सार्वजनिक जीवन में कोई चुनाव नहीं लड़ूँगा
— Upendra Singh Rawat (@upendrasinghMP) March 4, 2024
पढ़ें :- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया दुष्कर्म का सनसनीखेज आरोप, बोलीं-‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा’
बता दें कि, ये वीडियो उनके दोबारा टिकट मिलने के 24 घंटे के अंदर वायरल हुआ। इसे सांसद के निजी सचिव दिनेश रावत ने सांसद की राजनीतिक छवि खराब किए जाने की साजिश का हिस्सा बताते हुए नगर कोतवाली में अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध मुकदमा लिखाया है।
सांसद के निजी सचिव दिनेश चंद्र रावत ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा कि सांसद की छवि धूमिल करने के लिए ऐसा किया गया है। वीडियो एडिट किया गया है। हालांकि रविवार को पूरा दिन इस वीडियो को लेकर काफी चर्चाएं होती रही। सोशल मीडिया पर लोग इसे लेकर तमाम प्रकार की चर्चाएं कर रहे हैं। वहीं, वायरल वीडियो की पर्दाफाश न्यूज पुष्टि नहीं करता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।