Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मैं तीसरी बार चुनाव लड़ने की नहीं करूंगा कोशिश, ये क्या बोल गए सीएम योगी? यूपी में मचा सियासी हड़कंप

मैं तीसरी बार चुनाव लड़ने की नहीं करूंगा कोशिश, ये क्या बोल गए सीएम योगी? यूपी में मचा सियासी हड़कंप

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। यूपी (UP) के सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने एक न्यूज एजेंसी के साथ हुए पॉडकास्ट का वीडियो बुधवार को जारी किया है। इसमें सीएम योगी (CM Yogi)  ने तीसरी बार यूपी के सीएम बनने पर जो जवाब दिया। उनके बाद से यूपी (UP) में सियासी सुगबुगाहट तेज हो गई है। सीएम योगी (CM Yogi)  का जवाब सियासी पंडितों के बीच भी चर्चा का विषय बना गया है।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

मैं चुनाव लड़ने की कोशिश नहीं करूंगा

बता दें कि राष्ट्रीय महत्वाकांक्षा और तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने की संभावना के बारे में पूछे जाने पर सीएम योगी (CM Yogi)  ने कहा कि सेवा, सुरक्षा और सुशासन का मॉडल हमारी पार्टी का था। उसे प्रभावी ढंग से उत्तर प्रदेश में लागू करने के कारण आज जनता का व्यापक आशीर्वाद हमारी पार्टी के साथ है। मैं चुनाव लड़ने की कोशिश नहीं करूंगा। हमारी पार्टी कोशिश करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा का कोई भी सदस्य सीएम बन सकता है। बता दें कि सीएम योगी इससे पहले भी कह चुके हैं कि उनका क्या है जब इस भार से मुक्ति मिल जाएगी तो वो गोरखपुर चले जायेंगे।

हर जगह होगी खुदाई

संभल से लेकर वाराणसी तक नए मंदिर खोजने की बात पर योगी ने कहा कि हम जितने मंदिर खोज पाएंगे, खोजेंगे। मथुरा मामले के कोर्ट में होने के सवाल पर योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने कहा कि हम अदालत का ही कहना मान रहे हैं, वरना अब तक वहां बहुत कुछ हो गया होता। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने अब तक संभल में कुल 54 धार्मिक स्थलों को चिन्हित किया है। इसके अलावा कुछ और के लिए भी प्रयास जारी हैं। जितना मिलेगा हम सब खोदकर निकालेंगे।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

उत्तर प्रदेश में विकास और कानून व्यवस्था

जब उनसे पिछले आठ वर्षों की सबसे बड़ी उपलब्धि के बारे में पूछा गया, तो सीएम योगी (CM Yogi)  ने कहा कि उत्तर प्रदेश ने हर क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने कृषि, युवाओं, इंफ्रास्ट्रक्चर, निवेश, कानून व्यवस्था, पर्यटन और विरासत से जुड़े क्षेत्रों में किए गए सुधारों को राज्य की बड़ी उपलब्धियों में गिना।

सीएम योगी (CM Yogi) ने सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि जनता की संतुष्टि को बताया। उन्होंने कहा,किसी भी सरकार की सबसे बड़ी सफलता जनता का विश्वास और समर्थन होता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने समग्र विकास की दिशा में आगे बढ़ने का प्रयास किया है, जिसमें जनता का अपार समर्थन मिला है।

Advertisement