Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मैं फूटी-कौड़ी नहीं दूंगा, चाहे मुझे 5 बार क्यों न जाना पड़ जाए जेल : राजपाल यादव

मैं फूटी-कौड़ी नहीं दूंगा, चाहे मुझे 5 बार क्यों न जाना पड़ जाए जेल : राजपाल यादव

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव (Bollywood actor Rajpal Yadav) को 10 जुलाई को दिल्ली की कोर्ट 9 करोड़ के कर्ज मामले में तीन महीने की जेल भेज दिया है। अदालत के इस फैसले के बाद एमएस मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड (MS Murali Projects Private Limited) के वकील अवनीश सिक्का (Advocate Avnish Sikka) ने बताया है कि आखिर कोर्ट ने राजपाल को क्यों तीन महीने की जेल की सजा दी है।

पढ़ें :- दिल्ली हाई कोर्ट ने राजपाल यादव को एक बार फिर तीन महीने के लिए भेजा जेल, चेक बाउंस मामले में याचिका खारिज

सिक्का ने बताया कि इस मामले में राजपाल यादव (Rajpal Yadav) ने कुल 21 केस फाइल किए थे और सभी के सभी आज कोर्ट ने खारिज कर दिए। अदालत ने राजपाल को तीन महीने की जेल और 1.05 करोड़ हर केस में फाइन के रूप में जमा करने को कहा है।

पत्नी राधा भी भरेंगी 5-5 लाख जुर्माना

सिक्का ने आगे बताया कि राजपाल की पत्नी राधा भी सभी केस में आरोपी थीं। उन्हें भी हर केस में पांच लाख रुपये का जुर्माना भरने का आदेश है। अदालत ने कहा कि राजपाल यादव को कई बार अपना वादा पूरा करने और कंपनी का बकाया चुकाने का मौका दिया गया, लेकिन उन्होंने बार-बार दिए गए आश्वासनों के बावजूद भुगतान नहीं किया। इसके साथ ही आखिरी सुनवाई में राजपाल ने कहा था कि ‘मैं फूटी-कौड़ी नहीं दूंगा चाहे मुझे 5 बार जेल क्यों न जाना पड़ जाए। सिक्का ने आगे बताया कि फिर राजपाल को दो महीने का समय भी दिया गया कि या तो पैसे भरो या सुप्रीम कोर्ट जाओ। लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।

‘मैं राजपाल के आगे बच्चों की तरह रोया’

पढ़ें :- अक्षय कुमार ने विपुल अमृतलाल शाह की फिल्म 'वक़्त' को बताया बेहद खास, बोले-हर बाप-बेटे को साथ देखनी चाहिए फिल्म

वहीं बिजनेसमैन माधव गोपाल अग्रवाल जिसने राजपाल ने 2012 में अपनी निर्देशित फिल्म “अता पता लापता” के लिए 5 करोड़ लिए थे ने एक बार बताया था कि उन्होंने राजपाल की पत्नी राधा के इमोशनल मैसेज के चलते पांच करोड़ का लोन दिया था। अग्रवाल ने ये भी कहा था कि उन्होंने इसी शर्त पर पैसा दिया था कि उनके पैसे लौटा दिए जाएंगे चाहे फिल्म हिट हो या फ्लॉप।

अग्रवाल ने बताया था कि राजपाल ने उन्हें पर्सनल गारंटी दी थी और मैंने पूरी तरह लोन दिया था न कि निवेश किया था। लेकिन तब से ही राजपाल पैसा लौटाने से इनकार कर रहे हैं। अग्रवाल ने बताया था कि लोन देने के शुरुआती दौर में जब वह राजपाल के घर गए और उनके सामने बच्चों की तरह रोए और समझाया कि जो कर्ज उन्होंने राजपाल को दिया है वो किसी और से लेकर दिया है। अग्रवाल का यही कहना है कि वह बार-बार राजपाल से एक डेट मांगते रहे जब उनके पैसे लौटाए जाएंगे लेकिन ऐसा न हुआ।

 

Advertisement