IAS Transfer: लोकसभा चुनाव के बाद योगी सरकार एक्शन मोड में नज़र आ रही है। इसके चलते ताबड़तोड़ तबादले हो रहे हैं। मंगलवार को UP सरकार ने कई जिलों के जिलाधिकारियों के तबादले किए हैं। इस लिस्ट में कासगंज से लेकर मुरादाबाद के डीएम का नाम शामिल है।
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
बताया जा रहा, कासगंज से डीएम सुधा वर्मा को हटाकर उनकी जगह मेधा रूपम को वहां का नया डीएम बनाया गया है। इसके साथ ही मुरादाबाद का जिलाधिकारी अनुज कुमार सिंह को बनाया गया है।
इसके साथ ही अभिषेक आनंद को डीएम सीतापुर बनाया गया है। सहारनपुर के डीएम का भी तबादला हुआ है अब उनकी जगह नए डीएम के रूप में मनीष बंसल को वहां का कार्यभार सौंपा गया है।