IAS Transfer: उत्तर प्रदेश सरकार ने चुनाव के बाद आईएएस अफसरों के ताबदले शुरू कर दिए हैं। लंबे समय से नियुक्ति विभाग में तैनात धनंजय शुक्ला को सरकार ने हटा दिया है। उन्हें अब अपर आयुक्त राज्यकर के पद पर तैनाती दी गई है। अभी तक वह विशेष सचिव नियुक्ति के पद पर कार्यरत थे। वहीं, विजय कुमार को विशेष सचिव नियुक्ति बनाया गया है। इससे पहले विजय कुमार विशेष सचिव खनन थे। बता दें कि, लोकसभा चुनाव के बाद ये ये बड़ा फेरबदल किया गया है। कहा जा रहा है कि, जल्द ही और बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
पढ़ें :- ACS के आदेश को भी नहीं मानते हैं डॉ. उज्जवल कुमार, UPMSCL की खरीद प्रक्रिया में भ्रष्टाचार
ताकतवर नौकरशाह में होती थी गिनती
धनंजय शुक्ला को उत्तर प्रदेश के प्रशासनिक महकमे में ताकतवर नौकरशाह के रूप में गिना जाता रहा है। वे सरकार के करीबी प्रशासनिक अधिकारियों का रुतबा रखते थे। नियुक्ति विभाग के विशेष सचिव के तौर पर उनकी नियुक्ति थी। इस कारण सीएम योगी आदित्यनाथ के करीबी होने की भी चर्चा थी।