ICC Emerging Player Awards 2023: अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने गुरुवार को साल 2023 के लिए आईसीसी अवॉर्ड 2023 की लिस्ट जारी कर दी है। जिसमें आईसीसी मेन्स T20I क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड कैटेगरी के लिए सूर्य कुमार यादव (Surya Kumar Yadav) को नामित किया गया है। इसके अलावा मेन्स इमर्जिंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड के लिए नामित खिलाड़ियों में भारत के बाएं हाथ के बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) का नाम शामिल है।
पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे
आईसीसी ने बताया कि आईसीसी अवार्ड्स 2023 की विभिन्न श्रेणियों के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए खिलाड़ियों का खुलासा किया है, जिसमें क्रिकेट के ब्लॉकबस्टर वर्ष के दौरान पुरुषों और महिलाओं के खेल के स्टार खिलाड़ियों को उजागर किया गया है। कुल नौ श्रेणियों में, वैश्विक क्रिकेट प्रशंसकों को अपने पसंदीदा खिलाड़ियों के लिए वोट जमा करने का मौका मिलेगा। विभिन्न पुरस्कारों की ओर बढ़ें, और अपने पसंदीदा खिलाड़ियों के लिए वोट करें।
आईसीसी मेन्स इमर्जिंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड के लिए नामित खिलाड़ी
रचिन रवीन्द्र (न्यूजीलैंड)
यशस्वी जयसवाल (भारत)
जेराल्ड कोएत्ज़ी (साउथ अफ्रीका)
दिलशान मदुशंका (श्रीलंका)
आईसीसी विमेन्स इमर्जिंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड के लिए नामित खिलाड़ी
पढ़ें :- Asian Para Games 2026 : भारतीय फर्राटा धाविका सिमरन शर्मा ने गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया, हासिल की स्वर्णिम सफलता
फोएबे लिचफील्ड (ऑस्ट्रेलिया)
मारुफा अख्तर (बांग्लादेश)
लॉरेन बेल (इंग्लैंड)
डार्सी कार्टर (न्यूजीलैंड)
आईसीसी मेन्स T20I क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड के लिए नामित खिलाड़ी
सूर्यकुमार यादव (भारत)
सिकंदर रज़ा (जिम्बाब्वे)
अल्पेश रमजानी (युगांडा)
मार्क चैपमैन (न्यूजीलैंड)
आईसीसी विमेन्स T20I क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड के लिए नामित खिलाड़ी
हेले मैथ्यूज (वेस्ट इंडीज)
एलिसे पेरी (ऑस्ट्रेलिया)
सोफी एक्लेस्टोन (इंग्लैंड)
चमारी अथापत्थु (श्रीलंका)