नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) ने भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) की जमकर तारीफ की है। पोंटिंग ने कहा कि उन्होंने वनडे में कोहली से बेहतर खिलाड़ी नहीं देखा है। पोंटिंग ने कहा कि कोहली 50 ओवर के प्रारूप में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) का रिकॉर्ड पीछे छोड़ने में सफल होंगे। कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 100 रनों की पारी खेली थी। यह उनके वनडे करियर का 51वां शतक था।
पढ़ें :- SRH vs RR Eliminator : आज एलिमिनेटर में सनराइजर्स हैदराबाद की राजस्थान रॉयल्स से होगी भिड़ंत, हारने वाली टीम होगी बाहर
सचिन से फिलहाल 4000 रन पीछे हैं कोहली
कोहली पाकिस्तान के खिलाफ मैच के दौरान सबसे तेजी से वनडे में 14000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बने थे। उन्होंने इस मामले में सचिन को पीछे छोड़ दिया था। कोहली दुनिया के तीसरे बल्लेबाज हैं जिन्होंने इस प्रारूप में 14000 रनों का आंकड़ा छूआ है। उनके अलावा सचिन और श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगाकारा (Former Sri Lankan captain Kumar Sangakkara) ही इस उपलब्धि तक पहुंचे हैं। कोहली के वनडे में फिलहाल 14085 रन हैं और वह सचिन से 4341 रन पीछे हैं। सचिन के नाम वनडे में 18426 रन बनाने का रिकॉर्ड है।
पोंटिंग ने आईसीसी रिव्यू कार्यक्रम (ICC Review Program) में कहा कि मुझे नहीं लगता कि मैंने कोहली के अलावा वनडे में इतना अच्छा खिलाड़ी देखा है। उन्होंने रन बनाने के मामले में मुझे पीछे छोड़ दिया है और अब उनसे दो बल्लेबाज ही आगे हैं। मुझे यकीन है कि वह चाहेंगे कि उनका नाम सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में शामिल रहे।
कोहली में है रन बनाने की भूख बाकी
पढ़ें :- FIFA World Cup 2026 : अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी क्या खेल पाएंगे फुटबॉल वर्ल्ड कप? इंटर मियामी ने फिटनेस पर दिया ये बड़ा अपडेट
पोंटिंग का कहना है कि कोहली के लिए यह असंभव कार्य नहीं है। उन्होंने कहा, शारीरिक रूप से कोहली फिट हैं और वह अपने खेल पर काफी मेहनत भी कर रहे हैं। कोहली लंबे समय से काफी अच्छा कर रहे हैं, लेकिन सचिन को पीछे छोड़ने के लिए उन्हें अभी भी 4000 रन और बनाने हैं। यह दिखाता है कि सचिन कितने शानदार बल्लेबाज थे, लेकिन यह इसलिए भी था क्योंकि वह लंबे समय तक इस खेल को खेलते रहे। कोहली जैसे खिलाड़ी को आप नजरअंदाज नहीं कर सकते। उनमें रन बनाने की भूख बाकी है, इसलिए जब बात सचिन को पीछे छोड़ने की हो तो मैं उन्हें नजरअंदाज नहीं कर सकता।
कोहली बड़े मैच का खिलाड़ी : पोंटिंग
पोंटिंग ने कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ मैच में कोहली अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हैं। इस पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने कोहली को बड़े मैच का खिलाड़ी बताया। पोंटिंग ने कहा, 2022 टी20 विश्व कप और अब, कोहली उस टीम के खिलाफ मजबूती से डटे रहे। जब पाकिस्तान उस पिच पर बल्लेबाजी कर रहा था तो उन्हें कोहली जैसे ही एक मैच विजेता खिलाड़ी की शीर्ष क्रम में जरूरत थी। एक बार फिर कोहली ने अपना काम किया। वह लंबे समय से चैंपियन खिलाड़ी है और विशेषकर सीमित ओवर के प्रारूप में जहां वह 50 ओवर के प्रारूप के अविश्वनीय रूप से सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं।
पोंटिंग ने कहा कि कोहली के शतक ने भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले में अंतर पैदा किया। उन्होंने कहा कि आप दोनों के स्कोरकार्ड देखें। विराट ने शतक लगाया और पाकिस्तान के कई स्टार खिलाड़ी बड़ा स्कोर बनाए बिना ही आउट हुए। मैंने हमेशा कहा कि खेल के किसी भी प्रारूप में अर्धशतक आपको या टीम को जीत नहीं दिलाता। आपको बड़े स्कोर बनाने होंगे। कोई खिलाड़ी का बड़ा स्कोर तो छोड़ा, बड़ी साझेदारी भी नहीं हुई।