ICC Cricket World Cup 2027 Schedule: आईसीसी ने गुरुवार को वनडे विश्व कप 2027 के लिए शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। आईसीसी वनडे विश्व कप 2027 दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया के 12 शहरों में 4 अक्टूबर से 11 नवंबर के बीच खेला जाएगा। वर्ल्ड कप 2027 के ग्रुप ए में भारतीय टीम को रखा गया है। भारत के साथ अफगानिस्तान ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, जिम्बाब्वे की टीम है। जबकि ग्रुप बी में बांग्लादेश, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका और न्यूजीलैंड की टीम है। आईसीसी के शेड्यूल के मुताबिक टूर्नामेंट की शुरुआत 4 अक्टूबर से होगी।
पढ़ें :- पूरा देश वोट चोरी के खिलाफ गुस्से में है, फिर भी BJP-EC की बेशर्मी देखिए कैसे खुलेआम वही काम कर रहे हैं: राहुल गांधी
वर्ल्ड कप 2027 के लिए टीमें
ग्रुप ए- भारत, अफगानिस्तान ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, जिम्बाब्वे और क्वालीफायर ए
ग्रुप बी- बांग्लादेश, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका और न्यूजीलैंड और क्वालीफायर बी
𝙈𝘼𝙍𝙆 𝙔𝙊𝙐𝙍 𝘾𝘼𝙇𝙀𝙉𝘿𝘼𝙍𝙎
पढ़ें :- सीजेपी बोली-ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगा आंदोलन, वोटर लिस्ट से नाम हटाने की नहीं ली अनुमति, तो सरकार प्रदर्शन करने के लिए अनुमति क्यों ?
The ICC Men’s #CWC27 fixtures have been unveiled
Access the ticket ballot
https://t.co/MSLEQzcObb https://t.co/dpTE4TEjO7 — ICC (@ICC) October 1, 2026
भारत-पाकिस्तान के बीच 3 बार हो सकता है मैच
पढ़ें :- BCCI ने भारतीय टीम से प्रसिद्ध कृष्णा और वॉशिंगटन सुंदर को किया आउट, इनको मिला मौका
वर्ल्ड कप 2027 के फॉर्मेट को देखते हुए भारत और पाकिस्तान के बीच दो बार टूर्नामेंट में भिड़ंत हो सकती है। पहले रॉउंड रॉबिन में और फिर सुपर-7 चरण में दोनों टीमों के बीच टक्कर हो सकती है। अगर टीमें अगले स्टेज में पहुंचती हैं तो तीसरी बार भी आमने-सामने हो सकते हैं।
24 साल बाद वनडे विश्व कप की मेजबानी एक बार फिर अफ्रीका लौट रही है। इस बार टूर्नामेंट की मेजबानी संयुक्त रूप से दक्षिण अफ्रीका , जिम्बाब्वे और नामीबिया करेंगे। दक्षिण अफ्रीका के जोहानसबर्ग, सेंचुरियन, डरबन, कबेख़ा, कुगोम्पो सिटी, केपटाउन, पार्ल और ब्लोमफोंटेन में कुल 54 मुकाबलों का अधिकांश हिस्सा खेला जाएगा। वहीं, फाइनल मुकाबला जोहानसबर्ग के वांडरर्स या केपटाउन के न्यूलैंड्स मैदान पर आयोजित किया जाएगा। जिम्बाब्वे के हरारे, बुलावायो और विक्टोरिया फॉल्स में 7 से 10 मैच खेले जाएंगे, जबकि नामीबिया की राजधानी विंडहोक को कम-से-कम तीन मुकाबलों की मेजबानी मिली।
वर्ल्ड कप का नया फॉर्मेट
आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2027 में 57 मुकाबले खेले जाएंगे। टूर्नामेंट में अधिक प्रतिस्पर्धा और रोमांच लाने के लिए तीन चरणों वाला नया प्रारूप अपनाया गया है। सबसे पहले सुपर सीरीज खेली जाएगी जिसमें रैंकिंग में 12वें से 14वें स्थान पर रहने वाली तीन टीम राउंड-रॉबिन प्रारूप में आमने-सामने होंगी। इसमें विजेता टीम अगले चरण में पहुंचेगी।
इसके बाद 12 टीम के बीच 30 मैच का चरण होगा। देशों की टीम को छह-छह टीम के दो ग्रुप में बांटा जाएगा और दोनों ग्रुप में राउंड-रॉबिन आधार पर मुकाबले होंगे। प्रत्येक ग्रुप की शीर्ष तीन टीमें, साथ ही दोनों ग्रुप में चौथे स्थान पर रहने वाली टीम में से बेहतर प्रदर्शन करने वाली एक टीम सुपर-7 चरण में पहुंचेगी।
सुपर-7 चरण में कुल 21 राउंड-रॉबिन मैच खेले जाएंगे। इसके बाद शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। सेमीफाइनल में सुपर-7 में शीर्ष पर रहने वाली टीम का मुकाबला चौथे स्थान की टीम से होगा जबकि दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमें दूसरे सेमीफाइनल में आमने-सामने होंगी।
पढ़ें :- रोहित शर्मा ने 35वां वनडे शतक ठोककर बनाए 6 रिकॉर्ड, सचिन समेत 5 दिग्गज को छोड़ा पीछे, बने इकौलते प्लेयर
मेजबान देशों के मैदान
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने जुलाई में घोषणा की थी कि 2027 आईसीसी पुरुष वनडे विश्व कप के मुकाबले दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया के कुल 12 स्टेडियमों में खेले जाएंगे। इनमें से आठ मैदान दक्षिण अफ्रीका में होंगे। 50 ओवर का यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट 24 साल बाद अफ्रीका लौट रहा है। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और कीनिया ने संयुक्त रूप से 2003 विश्व कप की मेजबानी की थी।
दक्षिण अफ्रीका के आठ मैदान वांडरर्स स्टेडियम (जोहानिसबर्ग), सुपरस्पोर्ट पार्क, सेंचुरियन (श्वाने), न्यूलैंड्स क्रिकेट ग्राउंड (केपटाउन), किंग्समीड क्रिकेट ग्राउंड (डरबन), सेंट जॉर्ज पार्क (गकेबेर्हा), मंगाउंग ओवल (ब्लोमफोंटेन), बोलैंड पार्क (पार्ल) और बफेलो पार्क (कुगोम्पो सिटी) हैं।
जिम्बाब्वे के तीन मैदान हरारे स्पोर्ट्स क्लब (हरारे), क्वींस स्पोर्ट्स क्लब (बुलावायो) और नव-निर्मित फाले मोसी-ओआ-टुन्या अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (विक्टोरिया फॉल्स) हैं।
नामीबिया में मैच नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड (विंडहोक) में खेले जाएंगे।