ICC ODI Ranking Update: आईसीसी ने बुधवार को वनडे इंटरनेशनल की ताजा रैंकिंग जारी की है। जिसमें भारत के सलामी बल्लेबाज शुबमन गिल (Shubman Gill) ने कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को पछाड़कर दूसरी पोजीशन हासिल कर ली है। जबकि, स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) को दो पायदान का नुकसान हुआ है।
पढ़ें :- Firozabad Road Accident : चीत्कार में बदले मंगल गीत, सिसकियों में डूबा गांव, कार सवारों के खूनी खेल में चार बहनों समेत पांच की मौत, करीब 12 घायल
आईसीसी की ताजा वनडे इंटरनेशनल की रैंकिंग के अनुसार, शुबमन गिल (Shubman Gill) एक स्थान के फायदे से ताजा वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं और इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो अर्धशतकों के बाद वह बाबर आजम से सिर्फ पांच रेटिंग अंक पीछे हैं, जबकि भारत के कप्तान रोहित शर्मा कटक में अपने शानदार शतक के बाद बाबर से 13 रेटिंग अंक पीछे हैं।
विराट कोहली को ताजा रैंकिंग्स में दो स्थान का नुकसान हुआ है। वह चौथे से छठे स्थान पर पहुँच गए हैं। इसके अलावा, श्रेयस अय्यर ने एक पायदान की छलांग लगाकर टॉप-10 में शामिल हो गए हैं। गेदबाजों की रैंकिंग की बात करें तो टॉप-10 में भारत के दो गेंदबाज हैं, जिनमें कुलदीप यादव तीन पायदान नीचे खिसककर पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि मोहम्मद सिराज छठे से 10वें पायदान पर खिसक गए हैं।