Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. ICC Rankings में छाए भारतीय बॉलर, बुमराह नंबर-1, टॉप-10 से पाकिस्तानी आउट

ICC Rankings में छाए भारतीय बॉलर, बुमराह नंबर-1, टॉप-10 से पाकिस्तानी आउट

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। आईसीसी टेस्ट रैंकिंग (ICC Test Rankings) में भारतीय बल्लेबाजों की तरह गेंदबाज भी छाए हुए हैं। इंग्लैंड को नाकों चने चबवाने वाले इंडियन अटैक के तीन सदस्य टॉप-6 में हैं। जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) चौथे टेस्ट मैच में रेस्ट के बावजूद नंबर-1 बने हुए हैं। सीरीज में अपने 500 विकेट पूरे करने वाले रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) दूसरे नंबर पर हैं। दूसरी ओर, पाकिस्तान का एक भी गेंदबाज मौजूदा टेस्ट रैंकिंग में टॉप-10 में भी नहीं है। शाहीन अफरीदी 12वीं रैंकिंग के साथ पाकिस्तान के बेस्ट बॉलर बने हुए हैं।

पढ़ें :- IND vs NZ 1st Test : देर रात शुरू होगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट, फैंस नोट कर लें डेट और टाइम

आईसीसी ने ताजा रैंकिंग (ICC Test Rankings) बुधवार को जारी की। जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) 867 रेटिंग पॉइंट लेकर दुनिया के पहले पहले और रविचंद्रन अश्विन (846) दूसरे नंबर के गेंदबाज बने हुए हैं। तीसरे नंबर पर कैगिसो रबाडा (834) हैं। रबाडा के बाद पैट कमिंस (828) और जोश हेजलवुड (818) क्रमश: चौथे और पांचवें नंबर पर हैं।

अंग्रेजों की हालत खराब करने वाले रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) 785 रेटिंग पॉइंट लेकर बॉलर्स की इस रैंकिंग में छठे नंबर पर हैं। जडेजा के बाद प्रबथ जयसूर्या, नाथन लायन, काइल जैमिसन क्रमश: सातवें, आठवें और नौवें नंबर पर हैं। जेम्स एंडरसन अकेले इंग्लिश गेंदबाज हैं, जो टॉप-10 में शामिल हैं।

रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja)  ऑलराउंडरर्स की रैंकिंग में पहले नंबर पर बने हुए हैं। जडेजा के साथ आरअश्विन (R Ashwin) ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में दूसरे और अक्षर पटेल पांचवें नंबर पर हैं। बांग्लादेश के शाकिब अल हसन तीसरे और इंग्लैंड के जो रूट चौथे नंबर पर हैं।

पढ़ें :- Video Viral : ब्रिटेन के शाही जोड़े ने गली क्रिकेट, कुल्हड़ चाय व भारतीय संस्कृति के रंगों का लिया आनंद, प्रिंस विलियम को लड़की ने किया क्लीन बोल्ड
Advertisement