Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. ICC Rankings : शुभमन गिल नंबर 1, विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच जबरदस्त जंग

ICC Rankings : शुभमन गिल नंबर 1, विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच जबरदस्त जंग

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। आईसीसी (ICC) ने बुधवार को एक बार फिर से रैंकिंग को अपडेट कर दिया है। भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) अभी भी पहले नंबर पर बने हुए हैं। न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल उनका पीछा जरूर कर रहे हैं, लेकिन वे काफी पीछे हैं। इस बीच पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के बीच जबरदस्त जंग चल रही है। इनके बीच अंकों का फासला काफी कम है, जो कभी भी खत्म हो सकता है। खास बात ये है कि भारत के तीन बल्लेबाज टॉप 5 में अपनी जगह बनाए हुए हैं।

पढ़ें :- भारत ने न्यूजीलैंड को पहले वनडे में पांच विकेट से हराया, विराट कोहली ने खेली 74 रनों की धमाकेदार पारी

शुभमन गिल की रेटिंग में हल्की सी गिरावट, फिर भी टॉप पर बरकरार

भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के बीच आईसीसी ने नई रैंकिंग जारी कर दी है। टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल 822 की रेटिंग के साथ टॉप पर बने हुए हैं। हालांकि पिछली बार की उनकी रेटिंग कम हुई है। इससे पहले उनकी रेटिंग 841 की थी। लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में गिल बिना खाता खोले शून्य पर आउट हो गए थे, इसलिए रेटिंग कम हुई है, लेकिन नंबर वन की उनकी कुर्सी को कोई खतरा नहीं है। यहां दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल हैं, जिनकी रेटिंग 794 की है।

रोहित शर्मा और विराट कोहली के बीच फासला काफी कम

रोहित शर्मा और विराट कोहली के बीच जंग जारी है। इस वक्त आईसीसी वनडे रैंकिंग में विराट कोहली 781 की रेटिंग के साथ तीसरे नंबर पर काबिज हैं। वहीं रोहित शर्मा 754 की रेटिंग के साथ नंबर चार पर हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी वनडे सीरीज के बाकी दो मैच शुभमन गिल नहीं खेलेंगे, वे टेस्ट की तैयारी के लिए चले जाएंगे, लेकिन रोहित और विराट खेलते हुए नजर आएंगे, ऐसे में इन दोनों प्लेयर्स के पास मौका होगा कि वे बड़ी पारी खेलकर न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल को पीछे करें। मिचेल भी बाकी सीरीज में खेलेंगे, लेकिन फिलहाल कोई शुभमन गिल को पीछे कर पाएगा, ऐसी संभावना नजर नहीं आती।

पढ़ें :- विराट वर्ल्ड रिकॉर्ड, वनडे में तीसरे नंबर पर ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने

श्रेयस अय्यर को नुकसान

इस बीच श्रेयस अय्यर को इस बार हल्का सा नुकसान हुआ है। वे 608 की रेटिंग के साथ नंबर 18 पर चले गए हैं, वे एक पायदान नीचे आए हैं। शुभमन गिल की गौरमौजूदगी में श्रेयस अय्यर ही बाकी बचे दो मैचों में टीम की कमान संभालेंगे। अगर मौका मिला तो वे हो सकता है कि थोड़ा आगे आकर बैटिंग करें, इससे उनके पास बड़ी पारी खेलने का मौका होगा। भारतीय टीम पहले ही तीन में से दो मैच जीतकर सीरीज में बढ़त बना चुकी है। एक मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। भारत बनाम न्यूजीलैंड सीरीज का चौथा मुकाबला शुक्रवार को खेला जाएगा।

Advertisement