Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. WTC Final का आईसीसी ने जारी किया शेड्यूल; जानिए कब और कहां जाएगा टेस्ट का महा-मुकाबला

WTC Final का आईसीसी ने जारी किया शेड्यूल; जानिए कब और कहां जाएगा टेस्ट का महा-मुकाबला

By Abhimanyu 
Updated Date

World Test Championship final 2025 date and Venue: आईसीसी ने अगले साल लॉर्ड्स में होने वाले आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की तारीखों का ऐलान कर दिया। यह एकमात्र टेस्ट 11 से 15 जून 2025 तक लंदन के प्रतिष्ठित मैदान लॉर्ड्स में खेला जाएगा। जरूरत पड़ने पर 16 जून रिजर्व डे के रूप में उपलब्ध होगा।

पढ़ें :- ICC Cricket World Cup 2027 Schedule : आईसीसी वर्ल्ड कप 2027 शेड्यूल का ऐलान, जाने कब होगा IND vs PAK हाई वोल्टेज मैच?

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की मेजबानी अब तक इंग्लैंड करता रहा है। टूर्नामेंट के पहले एडिशन का फाइनल साउथहैंपटन में खेला गया था, जिसमें न्यूजीलैंड विजेता रहा था। वहीं, पिछले एडिशन के लिए फाइनल के लिए ओवल को वेन्यू चुना गया था। दूसरे एडिशन में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराया था। मौजूदा WTC 23-25 चक्र के फाइनल की मेजबानी लंदन का ऐतिहासिक मैदान लॉर्ड्स करेगा।

बता दें कि मौजूदा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 चक्र के पूरा होने पर स्टैंडिंग में टॉप दो टीमों के बीच फाइनल मैच खेला जाएगा, जिसमें रोहित शर्मा की टीम भारत गत विजेता ऑस्ट्रेलिया से आगे पोल पोजीशन पर है।

Advertisement