ICC T20 Ranking Update : भारतीय टीम के टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर ने मंगलवार को लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ जड़ा, जोकि उनके टी20 इंटरनेशनल करियर का पहला शतक है। इस शानदार प्रदर्शन का अय्यर को T20I बल्लेबाज़ों की अपडेटेड रैंकिंग में बड़ा फायदा हुआ है। वह 18 स्थानों की छलांग लगाकर टॉप-10 बल्लेबाजों में शामिल हो गए हैं।
पढ़ें :- गंभीर ने अगरकर की विदाई पर लिखा भावुक पोस्ट, कहा- इतिहास आपको हमेशा अच्छे नज़रिए से देखेगा
T20I बल्लेबाज़ों की अपडेटेड रैंकिंग में श्रेयस अय्यर अब कुल मिलाकर सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं। अब टॉप 10 में चार भारतीय खिलाड़ी हैं – किशन (पहले), अभिषेक शर्मा (दूसरे), अय्यर (सातवें) और तिलक वर्मा (दसवें) – जो मौजूदा ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप चैंपियन टीम से हैं और इस छोटे फॉर्मेट की बैटिंग रैंकिंग में ऊपर हैं। इसके अलावा, वेस्टइंडीज के बल्लेबाज़ शेरफेन रदरफोर्ड को भारत के खिलाफ़ पहले मैच में अर्धशतक लगाने का फायदा मिला है। रदरफोर्ड 10 स्थान ऊपर चढ़कर 37वें नंबर पर आ गए हैं।
दूसरी तरफ, T20I गेंदबाज़ों की रैंकिंग में भी टॉप पर कई बड़े बदलाव हुए हैं। एशियन गेम्स के बाद पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमदनंबर 1 गेंदबाज़ की अपनी जगह गंवाकर अफगानिस्तान के राशिद खान से पीछे हो गए हैं, जबकि क्रिकेट के सबसे छोटे फ़ॉर्मेट के लिए इस व्यस्त हफ़्ते में टॉप 10 में तीन नए खिलाड़ी शामिल हुए हैं। भारत के स्पिनर अक्षर पटेल 16 स्थान ऊपर चढ़कर सातवें नंबर पर पहुंच गए हैं, जबकि बांग्लादेश के नसुम अहमद तीन स्थान ऊपर चढ़कर आठवें नंबर पर और महेदी हसन 10 स्थान ऊपर चढ़कर नौवें नंबर पर आ गए हैं।