नई दिल्ली। टीम इंडिया (Team India) के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal)और शुभमन गिल (Shubhaman Gill) को आईसीसी (ICC) की जारी ताजा टी20 रैंकिंग (T20 Rankings) में बड़ा फायदा पहुंचा है। हाल ही में संपन्न जिम्बाब्वे दौर (Zimbabwe Tour) के बाद इन दो भारतीय बल्लेबाजों ने रैंकिंग में छलांग लगाई है। यशस्वी चार स्थान की उछाल के साथ टी20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में छठे स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज में कमान संभालने वाले शुभमन 37वें स्थान पर आ गए हैं।
पढ़ें :- IND vs NZ 2nd ODI : बारिश से प्रभावित मैच में भारत की 4 रनों से जीत, DLS नियम से निकला नतीजा
यशस्वी रैंकिंग में पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान, बाबर आजम से पीछे हैं। ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड शीर्ष बल्लेबाज बने हुए हैं, जबकि दूसरे स्थान पर सूर्यकुमार यादव बरकरार हैं। इंग्लैंड के फिल सॉल्ट भी छलांग लगाने में सफल रहे हैं और तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। ऋतुराज गायकवाड़ की रैंकिंग में एक स्थान की गिरावट हुई है और वह आठवें स्थान पर खिसक गए हैं।