Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. ICC T20I Ranking Update: अभिषेक शर्मा ने रैंकिंग में सूर्या और तिलक को पछाड़कर रचा इतिहास, वरुण चक्रवर्ती का बढ़ा कद

ICC T20I Ranking Update: अभिषेक शर्मा ने रैंकिंग में सूर्या और तिलक को पछाड़कर रचा इतिहास, वरुण चक्रवर्ती का बढ़ा कद

By Abhimanyu 
Updated Date

ICC T20I Ranking Update: इंग्लैंड के खिलाफ टी20आई सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने आईसीसी टी20आई रैंकिंग में लंबी छलांग लगायी है। अभिषेक दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं और वह नंबर-1 बल्लेबाज ट्रेविस हेड (Travis Head) से सिर्फ पीछे हैं। हालांकि, अब हेड की पोजीशन में खतरे में आ गयी है।

पढ़ें :- Asian Champions Trophy 2026 : भारतीय पुरुष हॉकी टीम अपने पहले मुकाबले में कल बांग्लादेश से भिड़ेगी, अब चैंपियंस ट्रॉफी पर नजर

आईसीसी टी20आई बल्लेबाजों की ताजा रैंकिंग के अनुसार, अभिषेक शर्मा 38 स्थानों की लंबी छलांग लगाते हुए दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। ये अभिषेक की ऑलटाइम हाई रैंकिंग है। इसके अलावा, अभिषेक ने ऑल राउंडर्स की रैंकिंग में 31 स्थानों की छलांग लगायी है। वह 13वें पायदान पर काबिज हो गए हैं। हालांकि, भारत के दूसरे बल्लेबाजों को नुकसान झेलना पड़ा है। तिलक वर्मा एक स्थान के खिसक तीसरे पायदान पर चले गए हैं। वहीं, सूर्यकुमार यादव को एक पायदान नीचे पांचवें पायदान खिसक गए हैं।

गेंदबाजों की रैंकिंग की बात करें तो वरुण चक्रवर्ती तीन स्थानों की छलांग लगाते हुए अदिल रशीद के साथ संयुक्त रूप से दूसरे पायदान पर काबिज हो गए हैं। इसके अलावा, रवि बिश्नोई चार स्थान ऊपर चढ़कर छठे पायदान पर पहुंच गए हैं। हालांकि, स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को एक स्थान का नुकसान हुआ है। वह आठवें से 9वें पायदान पर खिसक गए हैं।

Advertisement