ICC T20I Team 2023 : आईसीसी टीम ऑफ द ईयर उन 11 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सम्मानित करती है जिन्होंने पूरे 2023 में प्रभावित किया है, चाहे वह बल्ले से हो, गेंद से हो या पूरे कैलेंडर वर्ष में उनके हरफनमौला प्रदर्शन से हो। इसी क्रम में आईसीसी मेंस टी20 टीम ऑफ द ईयर 2023 का ऐलान कर दिया गया है। जिसमें पिछले साल टी20 क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन को शामिल किया गया है।
पढ़ें :- महिला एशिया कप का फाइनल आज: श्रीलंका से बदला लेने उतरेगी टीम इंडिया, पिछली बार भारत हारा था
आईसीसी की ओर से घोषित मेंस टी20 टीम ऑफ द ईयर 2023 में कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को बनाया गया है। इस टीम में आईसीसी ने सूर्या समेत चार भारतीय खिलाड़ियों को शामिल किया है। जिसमें सूर्या के अलावा यशस्वी जायसवाल, रवि बिश्नोई और अर्शदीप सिंह को इस टीम में शामिल किया है। वहीं, जिम्बाब्वे के 2 खिलाड़ियों के साथ यूगांडा, इंग्लैंड, आयरलैंड, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के एक-एक खिलाड़ियों को जगह मिली है।
India’s white-ball dynamo headlines the ICC Men’s T20I Team of the Year for 2023
Check out who made the final XI
https://t.co/QrQKGYbmu9 — ICC (@ICC) January 22, 2024
पढ़ें :- IND vs AFG 1st T20I : आज से भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज का आगाज, जानें- कब और कहां देख पाएंगे लाइव मैच
आईसीसी मेंस टी20 टीम ऑफ द ईयर 2023
1-यशस्वी जायसवाल (भारत)
2-फिल साल्ट (इंग्लैंड)
3-निकोलस पूरन (विकेटकीपर) (वेस्टइंडीज)
4-सूर्यकुमार यादव (कप्तान) (भारत)
5-मार्क चैपमैन (न्यूजीलैंड)
6-सिकंदर रज़ा (जिम्बाब्वे)
7-अल्पेश रमजानी (युगांडा)
8-मार्क अडायर (आयरलैंड)
9-रवि बिश्नोई (भारत)
10-रिचर्ड नगारवा (जिम्बाब्वे)
11-अर्शदीप सिंह (भारत)