ICC Test Ranking Update: लीड्स टेस्ट के खत्म होने के अगले दिन आईसीसी ने लेटेस्ट टेस्ट रैंकिंग जारी है। जिसमें भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को फायदा हुआ है। वह अब 8वें से 7वें पायदान पर पहुंच गए हैं। इसके साथ इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट ने पांच पायदान की लंबी छलांग लगाई है। डकेट अब 8वें पायदान पर पहुंच गए हैं। वहीं, कई बल्लेबाजों को नुकसान हुआ है।
पढ़ें :- Asian Champions Trophy 2026 : भारतीय पुरुष हॉकी टीम अपने पहले मुकाबले में कल बांग्लादेश से भिड़ेगी, अब चैंपियंस ट्रॉफी पर नजर
आईसीसी की लेटेस्ट टेस्ट बल्लेबाजी रैंंकिंग के अनुसार, इस वक्त इंग्लैंड के जो रूट 889 रेटिंग के साथ पहले पायदान पर बनें हुए हैं। इंग्लैंड के ही हैरी ब्रूक 874 रेटिंग के साथ रैंकिंग में दूसरे नंबर पर हैं। न्यूजीलैंड के केन विलियमसन 867 रेटिंग के साथ तीसरे और यशस्वी जायसवाल 851 रेटिंग के साथ चौथे पायदान पर हैं। ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज स्टीव स्मिथ 824 की रेटिंग के साथ नंबर 5 पर हैं। साउथ अफ्रीका के टेम्बा बावुमा 806 की रेटिंग के साथ इस वक्त नंबर 6 पर बने हुए हैं।
लीड्स टेस्ट की दोनों पारियों में शतक जड़ने के बाद भारतीय बल्लेबाज ऋषभ पंत की रेटिंग अब बढ़कर 801 की हो गई है और उन्हें एक स्थान का फायदा मिला है। वहीं, इंग्लैंड के बने डकेट ने लीड्स टेस्ट की पहली पारी में अर्धशतक और दूसरी में शानदार शतक ठोका जड़ा। इस प्रदर्शन से उनकी उनकी रेटिंग अब 787 की हो गई है और उन्होंने एक साथ पांच स्थानों की छलांग मारी है।
टेस्ट रैंकिंग अपडेट