Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. ICC का ​बड़ा फैसला: 2031 तक इंग्लैंड करेगा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की मेजबानी

ICC का ​बड़ा फैसला: 2031 तक इंग्लैंड करेगा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की मेजबानी

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप को लेकर बड़ा फैसला लिया है। आईसीसी ने 2031 तक के फाइनल की मेजबानी इंग्लैंड के सौंप दी है। रविवार को आईसीसी ने बताया कि, अगले तीनों संस्करणों की मेजबानी इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड के पास ही रहेगी।

पढ़ें :- सोनम वांगचुक का सोनाक्षी सिन्हा और दिया मिर्जा ने किया समर्थन, वीडियो शेयर कर दिया कड़ा बयान, कही ये बात

दरअसल, आईसीसी ने ये फैसला इंग्लैंड के ट्रैक रिकॉर्ड को ध्यान में रखते हुए लिया है। पिछले तीनों संस्करणों की मेजबानी भी इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने ही की है। आईसीसी की तरफ से जारी की गई विज्ञप्ति में कहा गया, ‘बोर्ड ने हाल के फाइनल की मेजबानी में सफल ट्रैक रिकॉर्ड के बाद इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड को 2027, 2029 और 2031 संस्करणों के लिए आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की मेजबानी के अधिकार देने की पुष्टि की है।’

डब्ल्यूटीसी का पहला फाइनल मुकाबला 2021 में खेला गया था। साउथेम्प्टन में खेले गए खिताबी मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत को आठ विकेट से हराया था। इसके बाद 2021-23 का डब्ल्यूटीसी फाइनल मुकाबला द ओवल में खेला गया, जिसे ऑस्ट्रेलिया ने जीता। वहीं, 2023-25 का डब्ल्यूटीसी फाइनल मैच लॉर्ड्स में खेला गया था। इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया था।

 

 

पढ़ें :- Parliament Monsoon Session 2026 : मायावती ने पूछा- क्या इस बार भी फिर से संसद का सत्र हंगामा व स्थगन की भेंट चढ़ जायेगा
Advertisement