Idol Vastu Tips : देवी देवताओं की पूजा कर लो उनसे धन समृद्धि का वरदान मांगते है। अपनी विगड़ी बनाने के लिए लोग घर में मंदिर बनाकर ऐवी देवताओं की विधितत पूजा करते है। आइये जानते है कि घर के पूजा घर में किन दो मूर्तियों को रखने से आर्थिक समस्यायें समाप्त हो जाएंगी।
पढ़ें :- Radha Ashtami Asht Sakhiyon 2026 : राधा रानी की अष्ट सखियों के रहस्य और उनके मंदिर ,
वास्तु शास्त्र के अनुसार, पूजा घर में मां लक्ष्मी और कुबेर की प्रतिमा स्थापित करनी चाहिए। दोनों देवी-देवता की मूर्तियां स्थापित करने के बाद नियमित रूप से पूजन भी करना चाहिए। ऐसा करने से आपके पास भी कभी धन की तंगी नहीं रहेगी।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, धन के देवता कुबेर और धन की देवी मां लक्ष्मी के आशीर्वाद से आमदनी भी बढ़नी शुरू हो जाएगी। इतना ही नहीं, धन के कारण रुके काम भी बनने शुरू हो जाएंगे।
इसके अतिरिक्त, दक्षिणावर्ती शंख और हाथी की मूर्ति भी समृद्धि लाने में सहायक मानी जाती हैं। वास्तु के अनुसार, इन मूर्तियों को घर की उत्तर दिशा में रखना शुभ होता है और मंदिर को हमेशा साफ-सुथरा रखना चाहिए।
घर में साफ-सफाई का भी हमेशा ध्यान रखना चाहिए। विशेष रूप से पूजा घर के आसपास गंदगी नहीं रहनी चाहिए।