Champions Trophy 2025 Semi-Finals Schedule: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का 12वां मैच आज 2 मार्च को भारत और न्यूजीलैंड के बीच दुबई में खेला जा रहा है। इस मैच में न्यूजीलैंड टीम के कप्तान मिशेल सेंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। मैच में दोनों टीमों के लिए हार-जीत ज्यादा मायने नहीं रखेगी, क्योंकि दोनों ही टीमें पहले ही सेमी-फाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुकी हैं। हालांकि, भारत और न्यूजीलैंड की टीम ग्रुप स्टेज में टॉप पर रहकर सेमी-फाइनल खेलना चाहेंगी।
पढ़ें :- Asian Champions Trophy 2026 : भारतीय पुरुष हॉकी टीम अपने पहले मुकाबले में कल बांग्लादेश से भिड़ेगी, अब चैंपियंस ट्रॉफी पर नजर
दरअसल, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप ‘बी’ के सभी मैच खेले जा चुके हैं। जिसमें साउथ अफ्रीका 5 पॉइंट्स के साथ टॉप रही है और ऑस्ट्रेलिया ने 4 पॉइंट्स के साथ सेमी-फाइनल के लिए क्वालीफाई किया है। वहीं, ग्रुप ‘ए’ में भारत और न्यूजीलैंड के बीच मैच का नतीजा तय करेगा कि सेमी-फाइनल में कौन-सी टीम किसके सामने होगी। अगर भारतीय टीम इस मैच को जीत जाती है तो वह ग्रुप ‘ए’ में टॉप रहकर सेमी-फाइनल में पहुंचेगी। ऐसे में उसके सामने ग्रुप ‘बी’ में दूसरे नंबर पर रही ऑस्ट्रेलियाई टीम होगी। हालांकि, न्यूजीलैंड इस मैच को जीतती है तो वह टॉप पर रहकर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगी। यानी भारत का सेमी-फाइनल में साउथ-अफ्रीका से सामना होगा।
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमी-फाइनल मैचों का शेड्यूल
गुरुवार 4 मार्च 2025: TBC बनाम ऑस्ट्रेलिया, पहला सेमी-फाइनल (A1 बनाम B2) लाहौर या दुबई, दोपहर 2.30 IST
शुक्रवार 5 मार्च 2025: साउथ अफ्रीका बनाम TBC, दूसरा सेमी-फाइनल (B1 बनाम A2) दुबई या दुबई, दोपहर 2.30 IST