Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. ईरान ने नहीं किया समझौता तो हम सब कुछ छीन लेंगे- यूएस राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

ईरान ने नहीं किया समझौता तो हम सब कुछ छीन लेंगे- यूएस राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

By Satish Singh 
Updated Date

नई दिल्ली। यूएस के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चल रहे सीज़फ़ायर के भविष्य को लेकर ईरान को एक कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर कोई समझौता नहीं हो पाता है, तो इसके नतीजे बहुत बुरे होंगे। साथ ही उन्होंने यह भी दोहराया कि तेहरान को परमाणु हथियार बनाने की इजाज़त नहीं दी जाएगी। जब उनसे पूछा गया कि अगर सीज़फ़ायर खत्म होने तक कोई समझौता नहीं हो पाता है, तो क्या होगा। इस पर राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता, लेकिन यह उनके लिए अच्छा नहीं होगा। अभी कोई लड़ाई नहीं हो रही है। अभी हमने नाकेबंदी कर रखी है। उनका कोई कारोबार नहीं चल रहा है और पूरी तरह से ठप है।

पढ़ें :- ट्रंप के विरोध में उतरे पोप लियो XIV, USCCB ने कहा कि पोप उनके प्रतिद्वंद्वी नहीं हैं

राष्ट्र्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान की परमाणु महत्वाकांक्षाओं पर वॉशिंगटन के रुख को और स्पष्ट करते हुए कहा कि ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं होगा। समझौता न होने पर हम ईरान से सब कुछ छीन लेंगे। ईरान पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय पर दबाव डालने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए ट्रंप ने कहा कि हम किसी देश को दुनिया को ब्लैकमेल करने या उससे ज़बरदस्ती पैसे वसूलने की इजाज़त नहीं दे सकते। हम बात अभी बात कर रहे हैं, लेकिन कई जहाज हमारे देश की ओर आ रहे हैं, ताकि वे सबसे अच्छा तेल भर सकें। इस बीच US के अधिकारी इस बात पर विचार कर रहे हैं कि वॉशिंगटन और तेहरान के बीच सीज़फ़ायर खत्म होने से पहले, ईरान के अधिकारियों के साथ एक और आमने-सामने की बैठक बुलाई जाए या नहीं। हालांकि अभी तक इस पर कोई अंतिम फ़ैसला नहीं लिया गया है। अधिकारी संभावित तारीखों और जगहों की समीक्षा कर रहे हैं, जो आने वाले दिनों में ईरान और क्षेत्रीय मध्यस्थों के साथ चल रही बातचीत की प्रगति पर निर्भर करेगा। एक सूत्र ने इन चर्चाओं को शुरुआती दौर का बताया।

Advertisement