Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ⁠भाजपा इस बार जाएगी तो फिर कभी नहीं आएगी, इनकी घूसख़ोरी की वजह से पुल, टंकी, एक्सप्रेसवे सब पानी में मिलते रहेंगे: अखिलेश यादव

⁠भाजपा इस बार जाएगी तो फिर कभी नहीं आएगी, इनकी घूसख़ोरी की वजह से पुल, टंकी, एक्सप्रेसवे सब पानी में मिलते रहेंगे: अखिलेश यादव

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट लिखा है। उन्होंने ​लिखा, जिनकी आंख का पानी मर गया है वो अंहकारी लोग ‘दुखी मां’ का अपमान करते रहेंगे। चढ़ावा चोर ‘भाजपाई’ मंदिरों में ही नहीं बल्कि मां गंगा की सफ़ाई में भी चोरी करते रहेंगे।

पढ़ें :- बहनजी का लिखित प्रेस नोट कहीं से भी लिखकर आया हो, लेकिन...चंद्रशेखर का बसपा सुप्रीमो मायावती पर पलटवार

उन्होंने आगे आगे लिखा, ⁠प्रभुत्ववादी लोग ‘पीडीए’ को अपमानित करने के लिए गंगा जल से आवास, मंदिर परिसर, चौराहे और मंच धुलवाते रहेंगे। ⁠युवाओं पर ये भाजपाई लाठियां बरसाते रहेंगे। ⁠ये भाजपाई पूज्य शंकाराचार्य तक पर प्रहार-आरोप लगाते रहेंगे। ⁠भाजपाई घूसख़ोरी की वजह से पुल, टंकी, एक्सप्रेसवे सब पानी में मिलते रहेंगे।

पढ़ें :- योगी सरकार ग्रामीण सड़कों की मरम्मत के लिए 1 अक्टूबर से 10 नवंबर तक चलाएगी विशेष अभियान, जल सारथी ऐप पर दर्ज होगी शिकायत

सपा अध्यक्ष ने आगे लिखा, ⁠तालाबों को भाजपाई क़ब्ज़े सुखा देंगे लेकिन भाजपाइयों के महा-भ्रष्टाचार की वजह से सड़कें तालाब बनतीं रहेंगी। जनता आज की हर समस्या की जड़ भाजपा को मानकर, इस बार भाजपा को हमेशा के लिए हराने-हटाने के लिए अपने वोट का ‘मुक्ति पत्र’ बांटेगी। भाजपा इस बार जाएगी, तो फिर कभी नहीं आएगी। जनता अब वनस्पतिजीवियों का भाषण सुनने के मूड में नहीं है।

Advertisement