Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. राम मंदिर परिसर में जिनको काम मिला था उनकी सीडीआर निकाली जाए तो 99.9 प्रतिशत लोग भाजपाई निकलेंगे: अखिलेश यादव

राम मंदिर परिसर में जिनको काम मिला था उनकी सीडीआर निकाली जाए तो 99.9 प्रतिशत लोग भाजपाई निकलेंगे: अखिलेश यादव

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। इसके साथ ही, राम मंदिर के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि, इस सरकार में विपक्ष पर केवल FIR हो रही है, जबकि विपक्ष की FIR को नहीं लिखा जा रहा है। साथ ही कहा, राम मंदिर परिसर में जिन लोगों को काम मिला था उन सबकी सीडीआर निकाली जाए तो 99.9 प्रतिशत लोग भाजपाई ही निकलेंगे।

पढ़ें :- UP IPS Transfer : योगी सरकार ने 9 अफसरों का किया तबादला,मेरठ के SSP अविनाश पांडेय समेत कई जिलों के कप्तान बदले, देखें पूरी लिस्ट

इसके साथ ही राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले की जांच कर रही SIT पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि, SIT सिर्फ मामले में लीपापोती कर रही है। सुनने में तो आया है कि SIT पर भी सवाल खड़े हो गए हैं, एक सदस्य पर 420 का मुकदमा है। ये दिल्ली लखनऊ की लड़ाई है।

पढ़ें :- यूपी संस्कृत बोर्ड का टॉपर रजनीश यादव फर्जीवाड़े में फंसा, अंकतालिका निरस्त, योगी से मिला 1 लाख का इनाम भी होगा वापस

अखिलेश यादव ने आगे कहा, जो भारतीय जनता पार्टी के विचार हैं वह वोट के लिए बदलते हैं, उनके लिए धर्म नहीं धन प्राथमिकता है। इन लोगों ने महापाप किया है। साथ ही कहा, सांचा नहीं पूरा ढांचा बदलना चाहिए, सनातनी बहुत दुःखी हैं। इस सरकार ने कष्ट, दुःख और महंगाई दी है।

उन्होंने आगे कहा, भाजपा इस तरह की परंपरा और संस्कृति ना राजनीति में लाए कि विपक्ष में कोई चला गया तो उस पर हमला करें, ये लोकतंत्र के लिए खतरा है, कल वह भी विपक्ष में होंगे।

 

 

 

पढ़ें :- 'अनपढ़ रहेगा इंडिया तभी अंधभक्त बनेगा इंडिया' के नारे पर चल रही भाजपा सरकार, स्कूल बंद कर और तोड़ रही यूनिवर्सिटी : संजय सिंह

 

Advertisement