UP SIR 2026 Controversy : विपक्ष की ओर SIR वापस लेने की मांग के बीच यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने दावा किया है कि प्रदेश में 1.27 करोड़ हिंदू मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट गायब हैं, जबकि मुस्लिम वोटर्स की संख्या 1.63 प्रतिशत बढ़ गई है। सीएम की इस टिप्पणी पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा कि अब उनमें और सीएम योगी में कोई फर्क नहीं है, क्योंकि उन्होंने भी मान लिया है कि मतदाताओं के वोट काटे गए हैं।
पढ़ें :- 'वोटर लिस्ट से 1.27 करोड़ हिंदू मतदाता गायब' CM योगी के बयान से गरमायी सियासत, ब्रजेश पाठक ने की जिम्मेदार लोगों के खिलाफ एक्शन की मांग
दरअसल, कांग्रेस और सपा समेत साझा विपक्ष एसआईआर में मतदाताओं के नाम गलत तरीके से काटने का आरोप लगाते रहे हैं, जबकि भाजपा इसका बचाव करती रही है। लेकिन, सीएम योगी का ताजा बयान इसके बिलकुल विपरीत है। जिससे अब चुनाव आयोग के काम करने के तरीके पर सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं, सीएम योगी के बयान पर अखिलेश ने मंगलवार को एक्स पोस्ट में कहा, “जब ‘अपने’ पैर फटी बिवाई…तब समझ में आई पीर पराई… मुख्यमंत्री जी सच में अगर ये मान बैठे हैं कि 1.27 करोड़ वोट कट गये हैं तो हमारे द्वारा की गई ये पोस्ट अपने ऑफ़िशीयल हैंडल से री-पोस्ट कर दें। अगर एतराज़ न हो तो उर्दू के चंद लफ़्ज़ों का इस्तेमाल करते हुए, हम आपसे कहना चाहेंगे: अब कोई फ़र्क़ कहाँ रह गया तुममें और हममें न किसी शिकायत में, न तुम्हारे-हमारे ग़म में!”
जब ‘अपने’ पैर फटी बिवाई
तब समझ में आई पीर पराईमुख्यमंत्री जी सच में अगर ये मान बैठे हैं कि 1.27 करोड़ वोट कट गये हैं तो हमारे द्वारा की गई ये पोस्ट अपने ऑफ़िशीयल हैंडल से री-पोस्ट कर दें। अगर एतराज़ न हो तो उर्दू के चंद लफ़्ज़ों का इस्तेमाल करते हुए, हम आपसे कहना चाहेंगे:
अब कोई फ़र्क़ कहाँ रह गया तुममें और हममें
न किसी शिकायत में, न तुम्हारे-हमारे ग़म में!पढ़ें :- 'भाजपा सरकार की मिलीभगत से टेंडर आपस में बाँट लिए जा रहे हैं...' अखिलेश यादव का बड़ा आरोप
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) November 10, 2026
सीएम योगी ने SIR पर क्या कहा?
एक निजी समाचार चैनल से बातचीत में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि यूपी में एसआईआर से अखिलेश यादव को फायदा हुआ है। वह एसआईआर को वापस लेने की मांग नहीं करेंगे। एसआईआर प्रक्रिया पर सवाल खड़े करते हुए उन्होंने आगे कहा कि एसआईआर में राज्य में मुस्लिम वोटर्स की संख्या 1.63 प्रतिशत बढ गई है और 1 करोड़ 27 लाख हिंदू वोटर्स के नाम कट गए हैं। सीएम योगी ने यह भी कहा कि उन्होंने चुनाव आयोग से पूछा है कि आख़िर इतनी बड़ी संख्या में हिंदू वोटर्स के नाम कैसे कट गए। हालांकि, घुसपैठियों को हटाने के लिए SIR जरूरी है… उन्होंने चुनाव आयोग को मेमोरेंडम दिया है और पूछा है कि हिंदू वोटर क्यों घटे हैं?