लखनऊ। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा, कि हम संविधान को मानने वाले लोग हैं। अगर संविधान रहेगा, तो आरक्षण रहेगा और न्याय मिलेगा। आगरा में दलित समुदाय के साथ अन्याय हुआ है। यूपी के आगरा में पीडीए (PDA) दलित महासम्मेलन में समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा, कि 20 से ज़्यादा एग्जाम पेपर लीक हुए हैं और इसके लिए सरकार के ही लोग ज़िम्मेदार हैं। सरकार पिछड़े समुदायों को पढ़ाई से भी रोक रही है। उत्तर प्रदेश में 26 हज़ार प्राइमरी स्कूल बंद कर दिए गए हैं।
पढ़ें :- Video : पीएम मोदी, बोले-मोबाइल पर थोड़ी मिट्टी डालो,फोन तुरंत दे देता है उसकी गुणवत्ता रिपोर्ट, कांग्रेस ने कहा एंटायर पॉलिटिक्स साइंस का कमाल
PDA का मतलब ‘पलट दिया अखिलेश’ नहीं, बल्कि ‘पलट देंगे…’ है
अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि जैसे ही चुनाव करीब आया है, सियासत के सैलानी आ गए हैं और उनका ओटीपी कहीं और से आ रहा है, किसी और माइक के वो लाउडस्पीकर भी बन रहे हैं। अखिलेश यादव ने AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर पलटवार करते हुए PDA का नया सियासी मतलब बताया। अखिलेश यादव ने कहा कि PDA का मतलब ‘पलट दिया अखिलेश’ नहीं, बल्कि ‘पलट देंगे…’ है। अखिलेश के इस बयान को आगामी राजनीतिक मुकाबले और विपक्षी दलों के बीच जारी बयानबाजी से जोड़कर देखा जा रहा है। उनके इस जवाब के बाद यूपी की राजनीति में PDA को लेकर चर्चा और तेज हो गई है।
अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि बीजेपी (BJP) पीडीए (PDA) की परिभाषा बदलने की कोशिश कर रही है, लेकिन दलितों के भारी समर्थन ने पीडीए में ‘D’ का मतलब ‘दमदार दलित’ कर दिया है। आगरा के दलित महासम्मेलन में जुटे जन सैलाब को देखते हुए ये लगा कि ये रैली केवल पश्चिमी उत्तर प्रदेश की नहीं है बल्कि पूरे प्रदेश का दलित समाज एकत्र होकर यहां आ गया है। दलित समाज ने इस रैली से हमेशा के लिए एक संदेश दे दिया है कि इस बार ‘दलित समाज’ ही भाजपा और उनके संगी-साथियों के वर्चस्व को हमेशा के लिए दल देगा।
आगरा के दलित महासम्मेलन में जुटे जन सैलाब को देखते हुए ये लगा कि ये रैली केवल पश्चिमी उत्तर प्रदेश की नहीं है बल्कि पूरे प्रदेश का दलित समाज एकत्र होकर यहाँ आ गया है।
पढ़ें :- असदुद्दीन ओवैसी पर सपा सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने कसा तंज, बोले- यूपी के लोग जानते हैं उनकी पतंग की डोर कहां से हिलती है?
दलित समाज ने इस रैली से हमेशा के लिए एक संदेश दे दिया है कि इस बार ‘दलित समाज’ ही भाजपा और उनके संगी-साथियों के वर्चस्व को हमेशा के लिए दल देगा।
हमारा मानना है कि अब पीडीए में ‘डी’ का मतलब ‘दलित’ से बढ़कर ‘दमदार दलित’ हो गया है।
आगरा में ‘पीडीए’ ने एक और एलान कर दिया है :
जो भाजपा के साथ है, PDA उसके ख़िलाफ़ है!
इस सम्मेलन में हम सबने ‘संविधान और आरक्षण’ बचाने का ये संकल्प भी दोहराया :
संविधान बचेगा, तो सम्मान बचेगा।पढ़ें :- युवाओं के हाथ में आया टैबलेट भविष्य सुरक्षित करने की कुंजी, मनोरंजन का साधन नहीं : सीएम योगी
इस रैली की सफलता ने साबित कर दिया है कि 2027 में पीडीए सरकार आ रही है, जो ‘सामाजिक न्याय का राज’ लाएगी, हर भेदभाव मिटाएगी और सकारात्मक-प्रगतिशील विचारों से सबके मान-सम्मान, व्यक्ति की गरिमा व प्रतिष्ठा और सबकी तरक़्क़ी-ख़ुशहाली को सुनिश्चित करनेवाला ‘बंधु-राष्ट्र’ बनाएगी।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) November 15, 2026
हमारा मानना है कि अब पीडीए में ‘डी’ का मतलब ‘दलित’ से बढ़कर ‘दमदार दलित’ हो गया है। आगरा में ‘पीडीए’ ने एक और एलान कर दिया है,जो भाजपा के साथ है, PDA उसके ख़िलाफ़ है। इस सम्मेलन में हम सबने ‘संविधान और आरक्षण’ बचाने का ये संकल्प भी दोहराया संविधान बचेगा, तो सम्मान बचेगा।
इस रैली की सफलता ने साबित कर दिया है कि 2027 में पीडीए सरकार आ रही है, जो ‘सामाजिक न्याय का राज’ लाएगी, हर भेदभाव मिटाएगी और सकारात्मक-प्रगतिशील विचारों से सबके मान-सम्मान, व्यक्ति की गरिमा व प्रतिष्ठा और सबकी तरक़्क़ी-ख़ुशहाली को सुनिश्चित करनेवाला ‘बंधु-राष्ट्र’ बनाएगी।