लखनऊ। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेशय यादव ने बड़ा हमला बोला है। उन्होंने मुख्यमंत्री के साथ ही प्रदेश के दोनों डिप्टी सीएम पर निशाना साधाते हुए कहा कि, अगर माननीय सही काम कर रहे होते तो दो ‘उप मुख्यमंत्री’ की क्या ज़रूरत पड़ती।
पढ़ें :- '6 महीने में 1 लाख नौकरी' की घोषणा पर बोलीं मायावती- 69000 शिक्षक भर्ती के आंदोलनरत अभ्यर्थियों के बारे में भी सोचे सरकार
अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा कि, कोई ‘उप’ डबल हार के ‘उपहार’ के बाद भी डबल इंजन का प्रशंसा-प्रमाणपत्र बांट रहे हैं। अगर माननीय सही काम कर रहे होते तो दो ‘उप मुख्यमंत्री’ की क्या ज़रूरत पड़ती। इसका मतलब या तो वो सही काम नहीं कर रहे हैं या फिर बाकी दो बेकाम हैं, नाकाम हैं, और उनका काम दरबारी चारण की तरह करना बस स्तुतिगान है। अगर उप सच में उपयोगी होते हैं, तो दिल्ली के मंडल में भी होने चाहिए थे, परंतु हैं नहीं! इसका जवाब देंगे ‘उप’ या रहेंगे ‘चुप’?
कोई ‘उप’ डबल हार के ‘उपहार’ के बाद भी डबल इंजन का प्रशंसा-प्रमाणपत्र बाँट रहे हैं।
अगर माननीय सही काम कर रहे होते तो दो ‘उप मुख्यमंत्री’ की क्या ज़रूरत पड़ती। इसका मतलब या तो वो सही काम नहीं कर रहे हैं या फिर बाकी दो बेकाम हैं, नाकाम हैं, और उनका काम दरबारी चारण की तरह करना बस…
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) August 19, 2024
पढ़ें :- सिंगर अंकित बालियान की हत्या पर गरमायी सियासत, अखिलेश बोले - जाट समुदाय इसे अपने ऊपर प्रहार मानकर आक्रोशित
बता दें कि, उत्तर प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने वाले हैं। इससे पहले भाजपा और सपा एक दूसरे पर हमलावर है। दोनों पार्टियों के नेता लगातार इन पर हमले कर रहे हैं। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और अखिलेश यादव के बीच इन दिनों सोशल मीडिया के जरिए एक दूसरे पर खूब हमले हो रहे हैं।