Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लोकसभा चुनाव में हमारी खिलाफत करने वाले को भी पार्टी टिकट देगी तो मैं उसे जिताने का प्रयास करूंगा: आनंद भदौरिया

लोकसभा चुनाव में हमारी खिलाफत करने वाले को भी पार्टी टिकट देगी तो मैं उसे जिताने का प्रयास करूंगा: आनंद भदौरिया

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर ​सियासी सरगर्मी बढ़ने लगी है। टिकट को लेकर भी नेताओं ने जुगाड़ लगाना शुरू कर दिया है। इन सबके बीच समाजवादी पार्टी के धौराहरा से सांसद आनंद भौदरिया का बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा कि, पार्टी जिस किसी को भी प्रत्याशी बनाएगी भले उसने लोकसभा चुनाव में हमारी खिलाफत की हो,
मैं ईमानदारी से उसे जिताने का प्रयास करूंगा।

पढ़ें :- लोकतंत्र की मजबूती के लिए विधायिका का सशक्त, जागरूक और जिम्मेदार होना आवश्यक : सतीश महाना

आनंद भौदरिया ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, आदरणीय नेता गणों…2027 के विधानसभा चुनावों में पार्टी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ही तय करेंगे कि उम्मीदवार कौन होगा। इस बार किसी की सिफारिश से कोई टिकट मिलने नहीं जा रहा है। बहरहाल मेरा उत्तरदायित्व मेरी लोकसभा क्षेत्र धौरहरा की पांच विधानसभाओं के प्रति है।

उन्होंने आगे लिखा, मैं स्पष्ट तौर पर कहना चाहता हूं पांचों क्षेत्र में पार्टी जिस किसी को भी प्रत्याशी बनाएगी भले उसने लोकसभा चुनाव में हमारी खिलाफत की हो, मैं ईमानदारी से (क्योंकि कभी पार्टी के ख़िलाफ़ नहीं जा सकता) उसे जिताने का प्रयास करूंगा। अब एक बात और कि पांचों क्षेत्र में मैं किसी का पैरोकार नहीं, मेरा कोई पसंदीदा उम्मीदवार नहीं है जिसको पार्टी टिकट देगी वही मेरा उम्मीदवार है।

अब एक सुझाव टिकट चाहने वालों से आप सभी अपना प्रयास राष्ट्रीय अध्यक्ष जी से करें। वैसे भी आप अपनी सुविधानुसार जब आपको मुझसे मदद की उम्मीद होती है तो हमारे अंदर आपको गुणों की खान नजर आती है और जब नाउम्मीदी नजर आती है तो मुझसे ज्यादा अवगुण धरती पर किसी दूसरे इंसान में नजर नहीं आते क्योंकि आप हमसे अकेले में तो हमारी तारीफ़ करते हैं और पीठ पीछे भगवान ही मालिक है।

सपा सांसद ने आगे लिखा, खैर जिन टिकटार्थियों ने चुनाव में हमारी मदद की है मैंने किसी एक से भी टिकट दिलाने का वादा न किया था न है,आपका जो मेहनत रूपी कर्जा हमारे ऊपर है उसे जैसे जैसे मौका मिलेगा अदा करता रहूंगा। रही बात 29 की तो, याद रखना मालिक की मर्जी के बगैर पत्ता भी नहीं हिलता।

पढ़ें :- BJP मंडल अध्यक्ष के गांव में 2 महीने से बिजली नहीं! पार्टी जिला प्रमुख को पत्र लिखकर लगाई गुहार

 

Advertisement