हरिद्वार। भारतीय किसान यूनियन (BKU) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत (National spokesperson Rakesh Tikait) शुक्रवार को हरिद्वार पहुंचे थे। यहां उन्होंने जगद्गुरू आश्रम पहुंचकर शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वर महाराज (Shankaracharya Swami Rajarajeshwar Maharaj) से आशीर्वाद लेकर उनकी कुशलता पूछी। इस दौरान उन्होंने किसान आंदोलन (Kisan Andolan) को लेकर भी अपनी बात रखी।
पढ़ें :- हाशिम मूसा के ढेर होते ही बेनकाब हुआ पाकिस्तान, लश्कर आतंकी सेना में था SSG कमांडो
उन्होंने कहा कि किसानों को खेती का भाव चाहिए। सरकार अगर इसमें किसान का साथ नहीं देगी तो आंदोलन होगा ही। देश में किसानों की संख्या बहुत ज्यादा है, ऐसे में सरकार को कृषि को मजबूती देनी ही पड़ेगी। खेती-किसानी को बचाना पड़ेगा। जब गांव के किसानों के हाथ मजबूत होंगे तभी किसान आत्मनिर्भर बन सकेगा। अगर किसानों से हटाकर कंपनियों को खेती की जिम्मेदारी दी ई तो देश फिर गुलाम होगा।