Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अगर मनमानी करेंगे तो वहीं आकर ठीक कर देंगे…बुलडोजर की कार्रवाई के बाद SDM पर भड़के BJP विधायक प्रकाश द्विवेदी

अगर मनमानी करेंगे तो वहीं आकर ठीक कर देंगे…बुलडोजर की कार्रवाई के बाद SDM पर भड़के BJP विधायक प्रकाश द्विवेदी

By शिव मौर्या 
Updated Date

बांदा। उत्तर प्रदेश के बांद से भाजपा विधायक प्रकाश​ द्विवेदी एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। इस बार मामला एसडीएम को फोन पर हड़काने का है, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। वायरल हो रहे वीडियो में प्रकाश द्विवेदी एसडीएम से कहा रहे हैं कि, मनमानी करोगे तो आकर ठीक कर देंगे।

पढ़ें :- UPA सरकार में बजट का 4.6 प्रतिशत शिक्षा में जाता था, जिसे भाजपा सरकार में 2.6 प्रतिशत कर दिया गया: राहुल गांधी

दरअसल, बबेरू कस्बे में बने एक गरीब के मकान को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। आरोप था कि, ये मकान कॉपरेटिव सोसाइटी के कैम्पस में बना हुआ था। ये मकान गोलू पांडेय का बताया जा रहा है। मकान गिरने के बाद उन्होंने इसकी शिकायत विधायक प्रकाश द्विवेदी से की, जिसके बाद वो मौके पर पहुंचे और बबेरू एसडीएम को फोन मिलाकर जमकर हड़काया।

पढ़ें :- सिस्टम में बैठे लोग देश में 'अंधभक्त' तो चाहते हैं लेकिन अपने बच्चों को 'अंधभक्त' नहीं बनाना चाहते: राहुल गांधी

विधायक ने कहा कि, अगर किसी का मिशन पूरा करने के लिए यहां पर आए तो वो आदम छोड़ दो। एक बार आग्रह करेंगे अनुरोध करेंगे और अगर मनमानी करेंगे तो हम वहीं आकर ठीक कर देंगे। कह देना जिससे कहना होगा नौकरी करना हम सिखा देंगे, आप ये लिखकर ले लिजिए। विधायक का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

एसडीएम से अभद्रता का लगा था आरोप
इससे पहले भी भाजपा विधायक प्रकाश द्विवेदी चर्चाओं में आए थे। उस दौरान उन पर एसडीएम के साथ मारपीट और अभद्रता करने का आरोप लगा था। इसको लेकर भी तरह तरह की बातें सामने आईं थीं लेकिन इस मामले में कुछ नहीं हुआ।

 

Advertisement