सपने को लोग अक्सर सच मानते हैं वहीं अगर हमे कोई सपना सुबह दिख जाये तो उसे लोग पूरी तरह सच मानते हैं। सपने कभी अच्छे होते तो कभी कभी बुरे भी होते हैं। अगर आप कहीं साँप का सपना देख लेते हैं तो सोचते हैं की बुरा होगा। तो आइए आज हम आपको बताएँगे की की साँप का सपना कब और क्या संकेत दे सकता है।रांची के एक जाने माने जोतिष के अनुसार अगर आप सांप देखते हैं तो समझ लीजिये आपका भाग्य खुलने वाल वाला है, लेकिन इस चीज का ध्यान रखना है कि आपने सांप को किस अवस्था में देखा है. यह बहुत ही जरूरी है।
पढ़ें :- जेल में बने दीयों से जगमगाएगी अयोध्या, दीपोत्सव में कैदियों के हुनर को मिलेगा सम्मान, ‘कालिंदी’ के घी की महकेगी खुशबू
मान लीजिए, आपने सांप को शिवलिंग में लिपटा हुआ देखा है, तो अति शुभ है या फिर अपने यूं ही सांप का कहीं पर दर्शन कर लिया. मतलब सांप आपको काट नहीं रहा है ना हीं आपको दौड़ा रहा है. बस अपने दर्शन किया की वह चुपचाप बैठा है, तो यह बेहद शुभ माना जाता है।
पढ़ें :- Karwa Chauth 2026 : करवा चौथ का व्रत कल , जानें पूजन विधि, मुहूर्त और कथा
इसके साथ ही जोतिष ने बताया सावन का दिन शिव भगवान के आशीर्वाद का प्रतीक है. सांप शिव भगवान को बहुत अधिक प्रिय है। वह अपने गले में सांप को धारण करते हैं । ऐसे में माना जाता है की सपने में दर्शन हो जाए, सपने में तो फिर इससे अच्छा और क्या हो सकता है।
वहीं मान्यतया के अनुसार नाग देवता को देखने के बाद आपके रुके हुए काम पूरे होते हैं. आप कोई भी काम में हाथ लगाते हैं तो वह पूरा होता है. आपका मन प्रसन्न होता है और आपकी जिंदगी से कई सारी बड़ी समस्या छूमंतर हो जाती है।
पढ़ें :- karva chauth nai dhan : करवा चौथ नए धान का भोग प्रसाद प्रकृति के जुड़ाव का प्रतीक, अन्न-धन के भंडार भरे रहते
बात का ध्यान रखना है कि अगर आपने नाग देवता को देखा है, तो वह शांत मुद्रा में होने चाहिए ना कि आपको दौड़ते हुए या फिर आपको काटते हुए. मान लीजिए अगर आपको सांप काट रहा है तो यह बहुत बड़ा अपशगुन है। इसका मतलब कोई बहुत बड़ा संकट आपके ऊपर आने वाली है।
मतलब बात आपकी जान के ऊपर भी आने वाली है. आपको कोई बहुत बड़ी धन-धन हानि, आपको कोई बहुत बड़ा धोखा मिल सकता है या आपको गंभीर बीमारी हो सकती है. अगर सांप आपको डस ले तो यह बात जिंदगी मौत पर भी है।