लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को एक कार्यक्रम में पहुंचे, जहां उन्होंने प्रदेश की कानून—व्यवस्था पर बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि, अब उत्तर प्रदेश में सड़कों पर नमाज नहीं होती है। नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए…प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे।
पढ़ें :- लखनऊ के फैजुल्लागंज में बाढ़ की चार बड़ी वजह, हर बरसात में जलभराव की समस्या से जूझते हैं लोग!
मुख्यमंत्री ने कहा कि, सड़के चलने के लिए हैं, किसी को भी चौराहे पर आकर आवागमन बाधिक करने का अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि, क्या अधिकार है उनको सड़क रोकने का? उन्होंने कहा कि, हमारी संख्या ज्यादा है कैसे होगा, इस पर मैंने उनसे शिफ्ट में करने की बात कही। घर में रहने की जगह नहीं है तो संख्या नियंत्रित करो, सामर्थ्य नहीं है तो संख्या क्यों बढ़ाई जा रही है। अगर आपको सिस्टम के साथ रहना है तो याद करना नियम और कानून को मानना होगा।
नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए…
प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे… pic.twitter.com/zDoz6YiqTZ
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) May 18, 2026
पढ़ें :- Lucknow Airport Fire : लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट के लेबर रूम में लगी आग, पुलिस और फायरब्रिगेड मौके पर मौजूद
उन्होंने आगे कहा कि कानून का राज सभी नागरिकों पर समान रूप से लागू होता है और सार्वजनिक जगहों का गलत इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। सरकार का नियम ही कानून का नियम है। यह सभी पर समान रूप से लागू होता है। नमाज जरूरी है आप इसे अपनी शिफ्ट के दौरान पढ़ सकते हैं। हम इसे रोकेंगे नहीं, लेकिन सड़क पर नहीं। सड़क चलने के लिए है। सड़क एक आम आदमी के लिए, बीमार के लिए, कामगार के लिए, कर्मचारी, सामान्य नागरिक और व्यापारी के लिए है। हम सड़क को बाधित नहीं करने देंगे। सरकार का नियम सब पर सार्वभौमिक रूप से लागू होता है।