IMD Weather Alert: दिल्ली, यूपी और बिहार समेत उत्तर भारत भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों का सामना कर रहा है। देश के ज़्यादातर राज्यों और प्रमुख शहरों तापमान लगातार 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार, अभी फिलहाल गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नजर नहीं आ रही है। इसके साथ ही 5 दिनों तक के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।
पढ़ें :- Police Commemoration Day 2026 : सीएम योगी, बोले-शहीदों के प्रति राष्ट्र का ऋण कोई भी नहीं चुका सकता
मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम और पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में गंभीर लू की स्थिति का पूर्वानुमान है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, विदर्भ, गुजरात, सौराष्ट्र और कच्छ के अलग-अलग हिस्सों में 25 मई 2024 तक कोई राहत उम्मीद नहीं है। इस दौरान ज्यादातर इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर रहने की संभावना हैं, जबकि कुछ इलाकों में तापमान 45 के पार भी जा सकता है।
इससे पहले मंगलवार 21 मई को हरियाणा के सिरसा का तापमान 47.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। राजस्थान के पिलानी में अधिकतम तापमान 47.2 डिग्री सेल्सियस, उत्तर प्रदेश के आगरा में 46.6 डिग्री सेल्सियस और मध्य प्रदेश के रतलाम में 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पर्वतीय राज्य हिमाचल प्रदेश के ऊना में तापमान 42.4, ओडिशा के नुआपाड़ा में 42.2 डिग्री सेल्सियस और बिहार की राजधानी पटना में भी तापमान 40 के ऊपर रिकॉर्ड किया गया।