Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. IMD Weather Alert : यूपी-बिहार समेत 5 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने मानसून 4 दिन पहले आने का अनुमान

IMD Weather Alert : यूपी-बिहार समेत 5 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने मानसून 4 दिन पहले आने का अनुमान

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। मानसून तय समय से 4 दिन पहले देश में दस्तक दे सकता है। आमतौर पर केरल में मानसून 1 जून तक पहुंचता है, लेकिन इस बार 25 से 27 मई के बीच केरल तट पर पहुंचने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में एक सिस्टम बन गया है, जो अगले 48 घंटे में और मजबूत हो सकता है। इससे दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश बढ़ेगी। यह सिस्टम मानसून को तेजी से आगे बढ़ा रहा है।

पढ़ें :- IAS Transfers: यूपी में दो आईएएस अफसरों के हुए तबादले, भवानी सिंह खंगारौत बने गन्ना आयुक्त

यूपी-बिहार समेत 5 राज्यों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट है। बिहार और उत्तराखंड के सभी जिलों में बारिश हो सकती है। वहीं, उत्तर प्रदेश के 38 जिलों में बारिश की संभावना है। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में आंधी-तूफान और बारिश से 5 घरों और 7 गोशालाओं की छतें उड़ गईं।

राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में हीटवेव जारी है। देश में सोमवार को राजस्थान का बाड़मेर सबसे गर्म रहा। यहां तापमान 47.3°C दर्ज किया गया। जैसलमेर में 46.5°C, फलोदी में 45.6°C और बीकानेर में 45.3°C तापमान रहा। मध्य प्रदेश के रतलाम में पारा 45°C के पार रहा।

Advertisement