लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की अहम कैबिनेट बैठक 22 जनवरी को होने जा रही है। ये अहम कैबिनेट बैठक प्रयागराज महाकुंभ में होगी। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सभी मंत्री बैठक में भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि इस बैठक में उत्तर प्रदेश के विकास से जुड़े अहम मामलों पर फैसला हो सकता है।
पढ़ें :- शिवा शर्मा हत्याकांड की मुख्य आरोपी 50 हजार रुपये की इनामी मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से यूपी एसटीएफ ने किया गिरफ्तार
कहा जा रहा है कि, बैठक से पहले मुख्यमंत्री और मंत्री संगम में स्नान भी कर सकते हैं। इससे पहले वर्ष 2019 में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली पहली सरकार में 29 जनवरी को कुम्भ के दौरान प्रयागराज में मंत्रिमंडल की पहली बैठक हुई थी। महाकुम्भ 13 जनवरी से शुरू हुआ है और 26 फरवरी तक जारी रहेगा।