अमेठी। यूपी के अमेठी जिले (Amethi District) में शुक्रवार को युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई। आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना पीपरपुर थाना (Peeparpur Police Station) क्षेत्र के खानापुर गांव (Khanapur Village) की है। गांव निवासी दीपक मिश्र (30) पुत्र स्व. कपिल मुनि की गोली लगने से मौत हुई है। बताया गया कि गांव के ही सचिन पांडेय (Sachin Pandey) ने पिस्टल दिखाने के बहाने दीपक को बुलाया था। सचिन ग्राम प्रधान प्रतिनिधि श्रीकांत मिश्र का मौसेरा भाई है।
पढ़ें :- अमेठी की सड़कों पर रफ्तार का कहर, पैदल सड़क पार कर रही महिला को बाईक ने मारी टक्कर, मौके पर मौत
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बातचीत के दौरान अवैध पिस्टल से सचिन ने दीपक के सीने में गोली मार दी। गोली लगते ही वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने उसे सुल्तानपुर, जिला अस्पताल (Sultanpur, District Hospital) पहुंचाया। वहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वह रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। गांव में एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात किया गया है।