Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. भारत-नेपाल मैत्री को मजबूत करने का प्रयास,सोनौली बॉर्डर पर भारतीय सेना ने नेपाली सेना को 6 लाइट स्ट्राइक वाहन किए भेंट

भारत-नेपाल मैत्री को मजबूत करने का प्रयास,सोनौली बॉर्डर पर भारतीय सेना ने नेपाली सेना को 6 लाइट स्ट्राइक वाहन किए भेंट

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: भारत और नेपाल के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों को और मजबूत करने के लिए शनिवार को एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। सोनौली अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर भारतीय सेना ने नेपाली सेना को 6 लाइट स्ट्राइक वाहन भेंट किए।

पढ़ें :- नेपाल में तीर्थयात्रियों से भरी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, महिला और मासूम बेटी की मौत, 18 घायल

यह कार्यक्रम एसएसबी की देखरेख में आयोजित किया गया। भारतीय सेना की ओर से गोरखा भर्ती डिपो, गोरखपुर के लेफ्टिनेंट कर्नल बोरलोंगकी बे ने प्रतिनिधित्व किया। नेपाली सेना की ओर से मेजर सुमित राज मल्ला मौजूद रहे।

कार्यक्रम में एसएसबी 22वीं वाहिनी के कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। इनमें सहायक कमांडेंट सी. विवेक, इंस्पेक्टर जीडी सुमित कुमार सिंह और अरुण कुमार पांडे तथा सीटी जीडी पंकज यादव प्रमुख थे।

इस अवसर पर दोनों देशों के सुरक्षा बलों ने सेवा, सुरक्षा और भाईचारे की भावना का प्रदर्शन किया। वाहनों की सुपुर्दगी के बाद नेपाली सेना के अधिकारी इन्हें लेकर अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए।

पढ़ें :- मुकेश श्रीवास्तव का स्वास्थ्य विभाग में है कब्जा: भाई के फर्म पर हुई ₹4.50 करोड़ की 'कागजी' खरीदारी, अब फंसे रिटायर CMO
Advertisement