बरेली । यूपी के बरेली जिले के किला थाना (Qila Police Station) क्षेत्र के मलूकपुर में घरेलू विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। बेटे और बहू की कथित प्रताड़ना से परेशान होकर 58 वर्षीय अनुपम रस्तोगी (Anupam Rastogi) ने बुधवार को जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल (District Hospital) की इमरजेंसी में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
पढ़ें :- वाराणसी में CCTV पर गमछा डालकर बेखौफ चोरों ने की लाखों की चोरी, मचा हड़कंप
बरेली: प्रॉपर्टी कब्जाने के लिए बहू ने सास को पीटा: बरेली में प्रताड़ना से तंग आकर बुजुर्ग ने खाया जहर, हालत गंभीर, वायरल वीडियो ने खोली पोल@bareillypolice @Uppolice pic.twitter.com/P4IBZpdfEW
— रोहिताश कुमार भास्कर (@vOtEF5U89CLpdKi) May 27, 2026
जिला अस्पताल में अनुपम के पति राजीव रस्तोगी (Rajiv Rastogi) ने जानकारी दी कि उनका छोटे बेटा और बहू मकान पर कब्जा करना चाहते हैं। इस बात को लेकर आए दिन घर में विवाद होता रहता था। आरोप है कि कई बार बेटे और बहू ने उनके साथ मारपीट भी की, जिसकी शिकायत किला थाने में की गई थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
पढ़ें :- गोरखपुर में नाबालिग छात्रा कोचिंग में रोक किस करने वाला शिक्षक एक बच्चे का बाप, पुलिस ने किया गिरफ्तार
बहू ने पीटा तो खाया जहर
बुधवार को एक बार फिर विवाद बढ़ गया। झगड़े के दौरान बहू ने अनुपम रस्तोगी (Anupam Rastogi) की पिटाई कर दी। इससे आहत होकर अनुपम रस्तोगी (Anupam Rastogi) ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर पति और छोटी बेटी उन्हें तत्काल जिला अस्पताल (District Hospital) लेकर पहुंचे। अनुपम रस्तोगी (Anupam Rastogi) की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। पति राजीव रस्तोगी की शिकायत और वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपी पुत्र और बहू के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।