लखनऊ। बसपा सुप्रीमो मायावती का जन्मदिन प्रदेश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। अपने जन्मदिन के मौके पर बसपा सुप्रीमो ने मीडिया से भी बातचीत की। इस बीच उनके भतीजे आकाश आनंद ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। साथ ही कहा, बहन जी की सरकार में कभी भी किसी जाति विशेष को देखकर कार्यवाही नहीं होती थी इसीलिए आजतक देश के लोग बहन जी के गवर्नेंस मॉडल की मिसाल देते हैं।
पढ़ें :- इधर CJP ने किया स्कूल ठीक करो का ऐलान, उधर स्कूलों में यूट्यूबरों की एंट्री हो गई बैन
आकाश आनंद ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, सामाजिक परिवर्तन की महानायिका, हम सबकी आदर्श, प्रेरणास्त्रोत, मार्गदर्शक उत्तर प्रदेश की चार बार मुख्यमंत्री रही, पूर्व सांसद व बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई।
सामाजिक परिवर्तन की महानायिका,हम सबकी आदर्श, प्रेरणास्त्रोत, मार्गदर्शक उत्तर प्रदेश की चार बार मुख्यमंत्री रही, पूर्व सांसद व बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय बहन कु. @mayawati जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई।
बहुजन मिशन के लिए अपना जीवन समर्पित कर चुकी आदरणीय बहन…
— Akash Anand (@AnandAkash_BSP) January 15, 2026
पढ़ें :- अखिलेश के 'चवन्नी से रुपया' बनाने वाली टिप्पणी पर सियासत तेज, जयंत चौधरी के समर्थन में केशव प्रसाद मौर्य और मायावती ने किया पलटवार
उन्होंने आगे लिखा, बहुजन मिशन के लिए अपना जीवन समर्पित कर चुकी बहन कु मायावती जी ने दलितों,पिछड़ों और कमजोर वर्ग को स्वाभिमानी जीवन जीने का रास्ता दिखाया है। बहन जी के शासन में गरीब, शोषित, वंचित लोगों को आर्थिक रुप से सशक्त किया गया।
बहन जी की सरकार में कभी भी किसी जाति विशेष को देखकर कार्यवाही नहीं होती थी इसीलिए आजतक देश के लोग बहन जी के गवर्नेंस मॉडल की मिसाल देते हैं। यही वजह है कि हम सभी हर वर्ष 15 जनवरी को बहन कु मायावती जी का जन्मदिन जन कल्याणकारी दिवस के रूप में मनाते हैं।