Gujarat Well Mystery: गुजरात के मोरबी जिले में एक कुएं का पानी अचानक तेज गति से हिलने और लहराने लगा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना मोरबी तालुका के विरपरडा गांव की बताई जा रही है। पानी में लगातार हो रही हलचल को देखने के लिए आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच रहे हैं।
पढ़ें :- राजकुमार भाटी ने बदला धर्म! भाजपा ने पूछा- क्या यही सपा का मूल चिंतन? VIDEO वायरल होते ही राष्ट्रीय प्रवक्ता ने दी सफाई
मामला सामने आने के बाद कुछ लोगों ने इसे भूकंपीय गतिविधि से जोड़कर देखना शुरू कर दिया, लेकिन शुरुआती जांच में भूकंप से संबंधित कोई संकेत नहीं मिले हैं। प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए भू-वैज्ञानिकों से इसकी जांच कराई है।
पानी में हलचल की क्या है वजह?
जिला प्रशासन के मुताबिक, शुरुआती जांच में कुएं के पानी में हलचल की संभावित वजह जमीन के नीचे या पानी के भीतर फंसी हवा हो सकती है। हवा के दबाव और उसके स्थान बदलने से पानी की सतह पर तेज कंपन या लहरें पैदा हो सकती हैं। इसके अलावा हाल में हुई बारिश के कारण भूजल स्तर में बदलाव और पानी के रीचार्ज को भी संभावित कारण माना जा रहा है। विशेषज्ञों ने फिलहाल इसे किसी भूकंपीय घटना से जोड़ने का कोई ठोस प्रमाण नहीं पाया है। हालांकि प्रशासन ने गुजरात ग्राउंडवॉटर रिसर्च इंस्टीट्यूट को मामले की विस्तृत जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।
Chaos in Gujarat
पढ़ें :- Video-रामलीला में 69 साल के रामप्रसाद तिवारी का खतरनाक स्टंट, 60 फीट से मौत की छलांग लगाकर हैं जिंदा..., लोग बोले- चमत्कार है
Well Water keeps oscillating at this rate & speed continuousy
Poore Gao me Darr ka Mahol ka
pic.twitter.com/R3lSK7RTTy — Royal Singh
(@Royalsinghz3) August 6, 2026
पढ़ें :- श्रद्धा दुबे मामले में अखिलेश का बड़ा बयान, बोले- ये सामान्य मामला नहीं, भाजपा सरकार को ले डूबेगा, शिवा शर्मा के परिवार को मिलना चाहिए न्याय ...
करीब तीन महीने पहले बना था कुआं
स्थानीय जानकारी के अनुसार, जिस कुएं में यह हलचल देखी जा रही है उसका निर्माण करीब तीन महीने पहले ही हुआ था। कुएं के मालिक प्रांजिवन सदारिया ने बताया कि शुरुआत में पानी सामान्य था, लेकिन कुछ दिनों पहले अचानक इसमें असामान्य गतिविधि दिखाई देने लगी।
बताया जा रहा है कि कभी पानी शांत हो जाता है तो कभी उसमें तेज हलचल शुरू हो जाती है। इसी वजह से स्थानीय लोगों में कौतूहल बना हुआ है। फिलहाल प्रशासन और विशेषज्ञ स्थिति पर नजर रखे हुए हैं और अंतिम वजह विस्तृत जांच के बाद ही सामने आएगी।