Ujjain Land Controversy : उज्जैन जमीन खरीद को लेकर मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव और उनका परिवार को विवादों में घिरता नजर आ रहा है। कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर मोहन यादव सरकार को घेरने में लगी हुई, लेकिन सपा प्रम अखिलेश यादव ने इस पूरे विवाद को साजिश बताते हुए कहा कि मोहन यादव को बदनाम करने के लिए बीजेपी ने साजिश रची है। उनके इस बयान पर एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने अखिलेश यादव पर निशाना साधा है।
पढ़ें :- अजय राय की विदाई के पीछे जातीय खेल? कांग्रेस ने UP में चला ब्राह्मण-दलित-मुस्लिम दांव
मोहन यादव को लेकर अखिलेश यादव के दिये बयान पर एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने बुधवार को कहा कि सपा का “समाजवाद” असल में यादव समाजवाद है। उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा, “मोहनजी के सम्मान में, अखलेस भैया मैदान में। एक भाई बस अपना कर्तव्य निभा रहे हैं उत्तर प्रदेश में आए दिन मुसलमानों को निशाना बनाया जाता है, उन पर झूठे इल्ज़ाम लगाकर उन्हें जेल भेजा जाता है। अखिलेश उनके लिए कभी कुछ नहीं कहते, लेकिन भाजपा के एक मुख्यमंत्री के लिए देखिए कितनी हमदर्दी है। सपा का “समाजवाद” असल में यादव समाजवाद है।”
मोहनजी के सम्मान में, अखलेस भैया मैदान में। एक भाई बस अपना कर्तव्य निभा रहे हैं
उत्तर प्रदेश में आए दिन मुसलमानों को निशाना बनाया जाता है, उन पर झूठे इल्ज़ाम लगाकर उन्हें जेल भेजा जाता है। अखिलेश उनके लिए कभी कुछ नहीं कहते, लेकिन भाजपा के एक मुख्यमंत्री के लिए देखिए कितनी… pic.twitter.com/rhIrUQ9Bgd
— Asaduddin Owaisi (@asadowaisi) June 24, 2026
पढ़ें :- राहुल गांधी से मुलाकात के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य बोले- अपनी जनता पार्टी बनेगी INDIA गठबंधन का हिस्सा
बता दें कि एक दिन पहले अखिलेश यादव ने उज्जैन जमीन खरीद विवाद को साजिश बताते हुए कहा कि मोहन यादव को बदनाम करने के लिए बीजेपी ने साजिश रची है। अखिलेश ने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या बीजेपी को पता नहीं था कि मोहन यादव रियल इस्टेट का काम करते थे। बकौल सपा प्रमुख, मोहन यादव पर ये आरोप इसलिए लग रहा है क्योंकि भाजपा रास्ता ढूंढ रही है कि तीन राज्यों के सीएम कैसे बदलें? वे सीएम बदलना चाहते हैं इसलिए आरोप लगवा रहे हैं, इन्हें मध्य-प्रदेश, राजस्थान के सीएम को हटाना है। इन दो को इसलिए हटा रहे हैं कि उन्हें यूपी के सीएम को हटाना है।