Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कानपुर में दवा कारोबारी ने अपनी जुड़वा बेटियों को गला रेतकर मार डाला, फिर खुद पुलिस को फोन करके दी सूचना

कानपुर में दवा कारोबारी ने अपनी जुड़वा बेटियों को गला रेतकर मार डाला, फिर खुद पुलिस को फोन करके दी सूचना

By Abhimanyu 
Updated Date

Murder of Twin Daughters in Kanpur : यूपी के कानपुर में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आया है, जहां एक पिता ने अपनी जुड़वा मासूम बेटियों की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी है। जिसके बाद आरोपी ने खुद पुलिस को फोन करके इस बारे में जानकारी दी। हत्यारे पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पढ़ें :- अखिलेश के 'चवन्नी से रुपया' बनाने वाली टिप्पणी पर सियासत तेज, जयंत चौधरी के समर्थन में केशव प्रसाद मौर्य और मायावती ने किया पलटवार

जानकारी के अनुसार, यह घटना कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र की है, जहां पर K-ब्लॉक किदवईनगर इलाके में त्रिमूर्ति अपार्टमेंट फेज-2 में दवा कारोबारी शशि रंजन मिश्रा अपनी पत्नी रेशमा छेत्री, दो बेटियों रिद्धी-सिद्धि और बेटे के साथ विवेक गुप्ता के फ्लैट में आठ साल से किराए पर रह रहे थे। शशि रंजन और रेशमा की लव मैरिज हुई थी। रविवार को शशि रंजन ने अपनी 11 वर्षीय जुड़वा बेटियों की गला रेत कर हत्या कर दी।

पुलिस के अनुसार, शशि रंजन मिश्रा ने खुद ही सुबह करीब 4:30 बजे फोन कर वारदात की सूचना दी। हत्यारे पिता ने इस दिलदहलाने वाली घटना को रात करीब 2 से 2:30 बजे के बीच की अंजाम दिया। उस समय बच्चियों मां रेशमा अपने बेटे के साथ बगल के कमरे में सो रही थी। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मां को जगाया। जिसके बाद अपनी बेटियों की हत्या की बात सुनकर उनके होश उड़ गए।

फिलहाल, बच्चियों की निर्मम हत्या की वजह पूरी तरह साफ नहीं हो पायी है। माना जा रहा है कि घरेलू कलह की वजह से आरोपी पिता ने ये खौफनाक कदम उठाया। पुलिस ने मौके से एक स्टील का चापड़ (धारदार हथियार) बरामद हुआ है, जिसे हत्या में इस्तेमाल किए जाने की आशंका है। आरोपी पिता ने हत्या की बात कबूली है। मामले की जांच जारी है।

पढ़ें :- Shri Krishna Janmashtami 2026 : मथुरा-वृंदावन में होटल फुल, बांके बिहारी की मंगला आरती के बदले नियम
Advertisement