पीलीभीत। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शख्स की बेहरमी से पीटा जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। दरअसल, एक मौलाना व उसके परिजन एक शख्स को जमीन पर गिराकर बुरी तरह से पीट रहे हैं। पीड़ित व्यक्ति हाथ जोड़कर रहम की भीख मांग रहा है लेकिन उन्हें तरस नहीं आ रही है।
पढ़ें :- UP Election 2027 : मौलाना सैफ अब्बास का अखिलेश और ओवैसी पर तीखा वार, बोले-34 साल से मुसलमानों को ठग रही है सपा
दरअसल, ये मामला अमरिया थाना क्षेत्र के बरा मझलिया गांव का बताया जा रहा है। पीड़ित शख्स को पीटने वाले उसके सुसरालवाले बताए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि, पीड़ित शराब के नशे का आदी है, जिसके कारण उसकी पत्नी उससे परेशान रहती है। इसको लेकर पत्नी आए दिन अपने पति की शिकायत मायके में करती थी।
बताया जा रहा है बीते दिन उसे ससुराल के लोगों ने दामाद को घर बुला लिया और उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। यही नहीं उसको पेड़ से भी बांध दिया और उसकी जमकर पिटाई की। इस मामले की किसी ने वीडियो बना ली, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फिलहाल पीड़ित ने इस मामले की शिकायत पुलिस ने नहीं की है। हालांकि, पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी है।