Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ में जेन अल्फा ने अपनी आवाज की बुलंद, विद्यालय में शिक्षकों की कमी समेत अन्य समस्याओं को लेकर सड़क पर उतरीं छात्राएं

लखनऊ में जेन अल्फा ने अपनी आवाज की बुलंद, विद्यालय में शिक्षकों की कमी समेत अन्य समस्याओं को लेकर सड़क पर उतरीं छात्राएं

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lucknow News: राजधानी लखनऊ के पारा क्षेत्र में स्थित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय की छात्राओं ने सोमवार सुबह अव्यवस्थाओं को लेकर मोर्चा खोल दिया। शिक्षकों की कमी, खाने की खराब गुणवत्ता समेत अन्य समस्याओं को लेकर छात्राओं ने परिसर से निकलकर दुबग्गा-कानपुर बाईपास चौराहे पर पहुंच गईं। बारिश के बाद भी छात्राओं ने वहां इन समस्याओं को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस विरोध प्रदर्शन के कारण वहां पर यातायात भी प्रभावित रहा।

पढ़ें :- आधार में जन्मतिथि बदलवाने के नियम होंगे सख्त, 15 अक्तूबर से नई व्यवस्था होगी लागू

छात्राओं का आरोप है कि, विद्यालय में लंबे समय से शिक्षकों के पद खाली हैं लेकिन उनको भरा नहीं जा रहा है। इसके चलते उनकी पढ़ाई भी प्रभावित होती है। इसके साथ ही, मेस के खाने पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि, भोजपा की गुणवत्ता खराब होने के कारण आए दिन कोई न कोई छात्रा बीमार हो जाती हैं। उनका कहना है कि, इन समस्याओं को लेकर कई बार शिकायत दर्ज कराई लेकिन प्रशासन ने कोई संज्ञान नहीं लिया और न ही कोई ठोकस कदम उठाया।

छात्राओं के विरोध प्रदर्शन की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में वहां पर पुलिस की टीम पहुंच गयी और उन्हें समझा—बुझाकर धरने को समाप्त करने की कोशिश की की लेकिन छात्राएं अपनी मांगों पर अड़ी रहीं। छात्राएं मौके पर जिलाधिकारी को बुलाने और अपनी मांगों के तत्काल समाधान पर अड़ी हैं।

बारिश में भी डटी छात्राओं को पुलिस और शिक्षकों ने समझाने का काफी प्रयास किया। बाद में समाज कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव और सदर एसडीएम साहिल कुमार समेत वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने छात्राओं से सीधे बातचीत कर उनकी सभी समस्याओं को सुना और त्वरित समाधान का भरोसा दिलाया, जिसके बाद छात्राएं विद्यालय लौटने के लिए सहमत हुईं।

पढ़ें :- UP में कांग्रेस को जल्द मिल सकता है नया प्रदेश अध्यक्ष, इन नामों की सबसे ज्यादा चर्चा
Advertisement