नई दिल्ली। तेलंगाना विधानसभा परिसर (Telangana Legislative Assembly complex) में स्पेशल चीफ सेक्रेटरी नवीन मित्तल (Principal Secretary Navin Mittal) के पर्सनल सेक्रेटरी राजू (Personal Secretary Raju) की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मंत्री वकीटी श्रीहरि (Telangana Minister Vakiti Srihari) ने उन्हें बचाने के लिए CPR भी दिया, लेकिन पर्सनल सेक्रेटरी राजू (Personal Secretary Raju) की जान नहीं बचाई जा सकी।
पढ़ें :- अमेरिका दौरे को केंद्र की मंजूरी नहीं, लंदन से लौटेंगे रेवंत रेड्डी: बोले- युवाओं का भविष्य राजनीति से ऊपर
Video-तेलंगाना में मंत्री वाकिति श्रीहरी ने सूझबूझ और इंसानियत दिखाई। आज सुबह तेलंगाना असेंबली परिसर में प्रिंसिपल सेक्रेटरी नवीन मित्तल के पर्सनल सेक्रेटरी राजू अचानक गिर गए। मंत्री ने तुरंत CPR और फर्स्ट एड दिया और एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया#VakitiSrihari #CPR #Telangana pic.twitter.com/EMlGbRYjXq
— santosh singh (@SantoshGaharwar) September 8, 2026
दरअसल नवीन मित्तल के पीएस अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। जिसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। मंत्री वकिटी श्रीहरि नो बिना देर किए उन्हें सीपीआर देना शुरू किया। उसके बाद उन्होंने मेडिकल स्टाफ को बुलाया और पीएस को तुरंत एंबुलेंस में अस्पताल ले जाया गया।मंत्री का इस तरह से तुरंत मदद करना लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। मुश्किल समय में मदद करने से लोगों का ध्यान खींचा है।