Samajik Parivartan Morcha Election Analysis : यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्र शेखर आजाद से हाथ मिलाया है। दोनों दलों ने हल ही में ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ नाम से गठबंधन बंधन बनाया है। ओवैसी और आजाद ने गठबंधन की घोषणा के समय दावा किया कि उनका मोर्चा भाजपा को सत्ता में आने से रोकेगा। हालांकि, उनका गठबंधन दो धारी तलवार की तरह साबित हो सकता है, जिससे एनडीए गठबंधन को कम और इंडिया गठबंधन को ज्यादा खतरा है।
पढ़ें :- राजा भैया का दो टूक बयान, बोले-यूपी में नहीं लागू होगा UCC, हमने कह दिया तो कह दिया, हिंदू पार्टी नहीं, धर्म को दें प्राथमिकता
मुस्लिम पर पड़ेगा असर
ओवैसी और आजाद के मोर्चा ने यूपी की सभी 403 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारने का ऐलान किया है। माना जा रहा है कि मुसलमानों का हितैषी होने का दावा करने वाली AIMIM मुस्लिम बाहुल्य सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े कर सकती है, जिनमें मुख्य रूप से पश्चिमी यूपी, रोहिलखंड, तराई और पूर्वांचल के इलाके शामिल हैं। विधानसभा क्षेत्रवार अनुमान के अनुसार 68 सीटों पर मुस्लिम मतदाताओं की हिस्सेदारी 35% से 78% तक बताई गई है। इसके अतिरिक्त 89 सीटों पर यह हिस्सेदारी 20% से 28% के बीच बताई गई है। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में कुल 9.23 करोड़ वोट पड़े थे। जबकि प्रदेश में 19 से 20 प्रतिशत मुस्लिम वोट की हिस्सेदारी है।
पिछले विधासभा चुनाव और लोकसभा चुनाव के आंकड़ों पर नजर डालें तो 2022 विधानसभा में 79% मुस्लिम वोट सपा के खाते में गए थे, जबकि लोकसभा चुनाव 2024 में सपा+ इंडिया गठबंधन को 92% मुस्लिम वोट मिले। एनडीए को 2022 विधानसभा में 8% मुस्लिम वोट मिले थे, जबकि लोकसभा चुनाव में ये आंकड़ा 2% रह गया। वहीं, बसपा को विधानसभा चुनाव में 6% और लोकसभा चुनाव में 5% मुस्लिम वोट मिला। यानी ओवैसी के उम्मीदवार 2 से 3 प्रतिशत वोट हासिल करने में सफल रहे थे। इन सीटों पर नतीजे प्रभावित हो सकते हैं।
दलित वोटों का भी होगा ध्रुवीकरण
पढ़ें :- 4 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधेंगे रिंकू सिंह और प्रिया सरोज, CM योगी को दिया न्योता
आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के अध्यक्ष चन्द्रशेखर आजाद ‘मोर्चा’ का हिस्सा बनकर दलित वोटों को साधने की कोशिश करेंगे। राज्य में दलितों के लिए 84 विधानसभा सीटें आरक्षित हैं। जिन पर आजाद की पार्टी का सबसे ज्यादा फोकस रहने वाला है। इससे पहले उन्होंने 2022 के चुनाव में 111 उम्मीदवार उतारे थे और कुल 1,19,564 (लगभग 0.13%) वोट हासिल किए थे। हालांकि, 2024 लोकसभा चुनाव में पार्टी ने यूपी की 4 सीटों पर चुनाव लड़ा और 1 सीट जीती। इस दौरान उनका वोट प्रतिशत 0.69% रहा। हालांकि, नगीना सांसद चन्द्र शेखर की पिछले कुछ वर्षों में दलितों के मुद्दे को आगे बढ़कर उठाया है। वो आरक्षण और यूजीसी के मुद्दे पर खुलकर बोलते आए हैं। विश्लेषकों की मानें तो लगातार दलितों का मुद्दा उठाने से चंद्रशेखर का दलित वोटरों को आकर्षित किया है, जो वोटर कभी मायावती के लिए समर्पित थे वो अब इस युवा चेहरे अपना हितैषी मनाने लगे हैं। जिसकी सबसे बड़ी वजह बीते कुछ सालों में बसपा सुप्रीमो का सरकार के खिलाफ नरम रवैया है।
आंकड़ों के अनुसार, 2022 यूपी विधानसभा चुनाव में दलित वोट BJP गठबंधन (NDA) को 28%, समाजवादी पार्टी गठबंधन (SP+) को 14%, बहुजन समाज पार्टी (BSP) 50% कांग्रेस 2% और अन्य 6% में बंट गया था। जबकि 2024 के लोकसभा चुनाव में यूपी का दलित वोट – इंडिया गठबंधन (जाटव 25% और गैर-जाटव 56%), एनडीए (जाटव 24% औरगैर-जाटव 29%), बसपा (जाटव 44% और गैर-जाटव 15%) और अन्य (जाटव 7% और गैर जाटव 1%) में बंट गया। माना जा रहा है कि चंद्रशेखर को मोर्चा का सीएम चेहरा घोषित किए जाने से बसपा का कोर दलित वोट कुछ हद तक मोर्चा की तरफ खिसक सकता है।
124 सीटों पर चुनाव नतीजों का प्रभावित कर सकता है मोर्चा
2022 विधानसभा चुनावों के आंकड़ों पर नजर डालें तो कुल 124 सीटों पर हार जीत का अंतर 10 हजार वोटों से कम रहा है, जो विधानसभा चुनाव में ज्यादा बड़ा अंतर नहीं माना जाता है। इनमें 62 सीटों पर हार-जीत का अंतर 5000 वोट से कम और 29 सीटों पर ये अंतर 29 वोटों से कम है। अगर ऐसी स्थित आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में भी बनती है तो ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ एनडीए गठबंधन और इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। जिन सीटों पर भाजपा और सपा-कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है, वहां मोर्चा के अस्तित्व में आने से वोटों के ध्रुवीकरण की बड़ी संभावना है।