Gonda News : यूपी के गोण्डा जिले में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बड़ा एक्शन लेते हुए जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप (Gonda District President Amar Kishore Kashyap)को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। अमर किशोर (Amar Kishore) का महिला के साथ वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद पार्टी नेतृत्व ने उनको नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। साथ ही दो टूक कहा था कि जवाब संतोषजनक न मिलने पर कड़ा एक्शन लिया जाएगा। इसके बाद अब बीजेपी जिलाध्यक्ष (BJP District President) पर गाज गिरी है।
पढ़ें :- चिराग पासवान ने केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी और संतोष कुमार सुमन से मांगा इस्तीफा, NDA में दलित आरक्षण पर बढ़ा बवाल
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो
बता दें कि बीते दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें बीजेपी जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप (BJP District President Amar Kishore Kashyap) पार्टी दफ्तर में एक महिला कार्यकर्ता के साथ अश्लील हरकत (Obscene Act) करते दिख रहे थे। पार्टी के एक कार्यकर्ता ने इसकी शिकायत पार्टी आलाकमान से की थी। हालांकि अमर किशोर ने इन आरोपों को नकारते हुए इसे विरोधियों की चाल बताया था।
बीजेपी ने जारी किया था कारण बताओ नोटिस
पढ़ें :- उत्तर रेलवे यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रविवार को अयोध्या व वाराणसी से दो आरक्षित स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन का लिया फैसला
वीडियो जारी होने के बाद बीजेपी जिलाध्यक्ष को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। जिसमें 7 दिन के भीतर अपना स्पष्टीकरण भाजपा प्रदेश कार्यालय को उपलब्ध कराने की बात कही गई। साथ ही साफ किया गया था कि समय से स्पष्टीकरण एवं संतोषजनक उत्तर प्राप्त न होने पर पार्टी द्वारा कठोरतम कार्यवाही की जाएगी।