जयपुर। इन दिनों सावन के चलते देश भर के शिव मंदिरों में भक्तों की धूम रहती है । सावन के महीने में भोलेनाथ के नगर काशी के तरह जयपुर में भी गलता मंदिर को छोटे काशी नाम से जाना जाता है गलता मंदिर में लोगों की शिवभक्ति देखते ही बनती है। आज सावन के आखिरी रविवार को गलता में कांवड़ियों की खूब भीड़ व हलचल रही। इन दिनों जयपुर शहर के शिवालयों में हर-हर महादेव व बोल बम के जयकारे लग रहें हैं।
पढ़ें :- 05 नवम्बर 2026 का राशिफल : धनतेरस से पहले मेष से मीन कई राशियों बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, खुलेगी तरक्की की राह, पढ़ें अपना राशिफल
गलता मंदिर में सुबह से ही शिव भक्त कांवड़ में जल लेकर आने लगे थे। चारों तरफ सिर्फ शिव ही शिव के जयकारे लग रहें थे। भक्त नाचते हुए, हाथों में पंचरंगिया निशान लिए कांवड़ियों के साथ आगे बढ़ रहें थे। कांवड़िए गलता गेट, सूरजपोल बाजार, रामगंज बाजार, बड़ी चौपड़,आदि रास्तों से शिव मंदिर में पहुंच रहें थे। राजस्थान में जयपुर के इन मंदिरों में सावन महीनों में बहुत ही रौनक रहती है। सबसे ज्यादा भीड़ गलता मंदिर में रही। देश भर के शिव भक्त यहां भोलेनाथ को जल चढ़ाने आते हैं।