Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. वीडियो-सपा की मासिक बैठक में पार्टी की मजबूती और जनसमस्याओं के निराकरण पर जोर

वीडियो-सपा की मासिक बैठक में पार्टी की मजबूती और जनसमस्याओं के निराकरण पर जोर

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो सोनौली महराजगंज :: नौतनवा विकासखंड के रतनपुर ब्लॉक पर शुक्रवार को समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता विक्रम यादव ने किया.जिसमें तहसील, ब्लॉक और बूथ स्तर पर पार्टी की सक्रियता को बढ़ाने पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने पार्टी कार्यकर्ताओं को सपा की नीतियों और कार्यक्रमों को जनता तक पहुंचाने और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाने का आह्वान किया। बैठक को संबोधित करते हुए सपा लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव बैजू यादव विधानसभा अध्यक्ष विक्रम यादव और जिला उपाध्यक्ष राजू दुबे ने कहा कि समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं का कर्तव्य है कि वे निरंतर जनता के बीच रहें और उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए प्रयासरत रहें। उन्होंने कहा कि दवाई, पढ़ाई, और विकास के मोर्चो पर संघर्ष को जारी रखते हुए पार्टी के सभी सदस्य राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के मार्गदर्शन में पार्टी की मजबूती में योगदान दें। बैठक के दौरान सपा के नेताओं ने समाजवादी विचारधारा को जन-मानस से जोड़ने और जमीनी स्तर पर सेवा पर जोर दिया। बैठक में प्रमुख रूप से सपा विधानसभा अध्यक्ष विक्रम यादव,राजू दुबे,रंजीत यादव, इंद्रभान यादव, प्रधान रघुवर यादव, दिग्विजय साहनी, रामाआशीष यादव,विनोद पासवान, कमलेश भारती, बाली प्रजापति, हनीफ खान, बाबूलाल यादव, रामनाथ यादव, सतीश यादव, बिजय यादव, अमरनाथ जी, रणजीत यादव, जिलापंचायत सदस्य रामाशीष यादव सहित सपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पढ़ें :- भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा का जायजा लेने पहुंचे SSB के DIG, सोनौली बॉर्डर पर ऑपरेशनल तैयारियों की समीक्षा

महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया कि रिपोर्ट 

पढ़ें :- UPPSC APS 2023 : यूपीपीएससी ने अपर निजी सचिव की भर्ती रद्द की, 331 पदों के लिए एक भी अभ्यर्थी नहीं मिला योग्य
Advertisement