Metro Video: सोशल मीडिया यूजर्स इस वायरल वीडियो को शेयर और कमेंट कर अलग-अलग तरह से कमेंट करके मजे ले रहे हैं। हालांकि, इस वीडियो के फर्जी होने का शक जताया जा रहा है। आशंका है कि यह डीपफेक है। बहरहाल मेट्रो पुलिस सहित अन्य एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही वीडियो पर कोई बयान देना संभव होगा। अभी सभी वीडियो की जांच की जा रही है।
पढ़ें :- Ladakh Zanskar Valley : प्राकृतिक सुंदरता के बीच लद्दाख पहुंचे सनी देओल , मना रहे हैं छुट्टियां
जानकारी के अनुसार, दिल्ली मेट्रो में दो लड़कियों होली के रंग लगाकर अभद्र हरकत करने का मामला सामने आया है। इस वीडियो में सफेद साडी और सूट पहने दो लड़कियां मेट्रो के अंदर ही एक दूसरे को अभद्र ढंग से रंग (Girls Vulger Holi In Delhi Metro) लगाती दिख रही हैं। वहीं उनके सामने एक कपड़े के ऊपर काफी सारा गुलाल भी रखा दिख रहा है।
Happy Holi friends from all the way metro
#holi #happyholi pic.twitter.com/H0sExl9Brp — S M Faris (@farismohaab) March 22, 2024
पढ़ें :- राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, बोले- आप प्रधानमुत्री बनने जा रहे है...
इतना ही नहीं, वीडियो के बैकग्राउंड में 2013 में आई दीपिका पादुकोण और रणबीर सिंह की फिल्म ‘रामलीला’ का फेमस सॉन्ग ‘अंग लगा दे रे, मोहे रंग लगा दे रे, मैं तो तेरी जोगनिया, तू जोग लगा दे रे, प्रेम का रोग लगा दे रे’ बज रहा है। यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले मेट्रो में लड़कियों का पोल डांस, मेट्रो के अंदर मास्टरबेट और ओरल सेक्स के वीडियो भी सामने आ चुके हैं।