राजस्थान। रील बनाने के धुन में लोगों को अपना मौत की परवाह नहीं है। अब बात यहाँ तक आ गयी कि रील बना कर फ़ेमस होने के चक्कर में माता पिता को भी अपने बच्चों की जान कि परवाह नहीं है। अब ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जहां माता पिता अपने बच्ची की जान खुशी खुशी दांव पर लगा रहे हैं। उन्हें ज़रा सा भी फिक्र नहीं है कि अभी एक चूक हो जाये तो उनके बच्ची कि जान जा सकती है। फिर भी वे हंसते हुए अपनी बच्ची से जानलेवा स्टंट करवा रहे हैं और उसका वीडियो भी बनवा रहे हैं। इन पैरेंट्स का यह वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो को देखने के बाद इन माता-पिता को जमकर सुना रहे हैं।
पढ़ें :- Video Viral : मनचले ने छात्रा को अकेला देख की अश्लील हरकत, दिखाया अपना प्राइवेट, लड़की ने की जमकर धुनाई
बेहद शर्मनाक!रील के चक्कर में माता-पिता ने अपनी 7 साल की बच्ची की जान को ही दांव पर लगा दिया। #Rajasthan #reelsvideo #viralvideo #Bharatpur #REELCRAZE pic.twitter.com/HgE3OqWR9Q
— Pardaphash Today (@PardaphashToday) July 7, 2025
यह वायरल वीडियो राजस्थान के रुदावल थाना क्षेत्र में स्थित बारैठा डैम का बताया जा रहा है। जहां ये माता-पिता अपनी मासूम बच्ची को लेकर घूमने के लिए आए थे। तभी बच्ची के पिता को रील बनाने का शौक चढ़ा और उसने अपनी छोटी बच्ची को बांध के किनारे लगे एक लोहे के एंगल पर बैठने के लिए मजबूर किया।
पढ़ें :- The India Story Teaser Release: दूध और खाने में मिलावट और अस्पताल में तड़पते लोग, 'द इंडिया स्टोरी' का टीजर रिलीज
वीडियो देखने के बाद यूजर्स ने माता पिता को गैरजिम्मेदार और खतरनाक बताया एक यूजर ने कहा “आधुनिकता के इस दौड़ में सब अंधे होते जा रहे हैं। इतनी भी क्या जरूरत थी बच्ची को खतरे में डालने की!!” दूसरे ने कमेंट करते हुए बांध प्रशासन की लापरवाही पर भी सवाल उठाया और इस स्टंट को माता-पिता की बेवकूफी करार दिया। तीसरे ने लिखा कि रील की सनक में लोग अपनी और अपनों की जान जोखिम में डाल रहे हैं। कुछ लोगों ने तो राजस्थान पुलिस @PoliceRajasthan को टैग कर कार्रवाई की मांग भी की है। इसके बाद वीडियो वायरल होते ही बच्ची के पिता ने इंस्टाग्राम डिलीट कर दिया।
रिपोर्ट: आकांक्षा उपाध्याय